Exclusive Samriddhi Shukla Open Up On Pressure After Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी पर धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक दे ही है। शो के तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और खास बात तो यह है कि दर्शकों को एकता कपूर के शो का दूसरा सीजन खूब पसंद भी आ रहा है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने के बाद टीआरपी लिस्ट में भी बड़ा बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जाने-अनजाने में ही कुछ टीवी शोज पर दबाव बढ़ गया है कि अब उनकी टीआरपी का क्या हाल होगा। इस मामले पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) ने चुप्पी तोड़ी है।
जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) से सवाल किया गया कि क्या वह डर या दबाव महसूस कर रही हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से कॉम्पिटीशन के कारण। इसपर समृद्धि शुक्ला ने खुलकर बात की और पर्दे के पीछे का हाल भी बयां किया। समृद्धि शुक्ला ने कहा, "कोई नया दबाव नहीं है, क्योंकि 'क्योंकि...' और हमारा टाइम स्लॉट काफी अलग है। और 'ये रिश्ता...' की पिछले 16 सालों से अपनी कल्ट ऑडियंस है और वो यहां हैं जो शो को देखते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शुरुआत से ही शो देख रहे हैं।"
समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "तो मुझे नहीं लगता...मेरे ख्याल से वे दर्शक उस शो को भी देखते होंगे और हमारे सीरियल को भी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारे सीरियल को कहीं भी संघर्ष करना पड़ेगा।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की भी जमकर तुलना हो रही थी। लेकिन खुद रुपाली गांगुली ने कहा कि ये तुलना बिल्कुल गलत है, क्योंकि ये दोनों ही सीरियल एक-दूजे से बहुत अलग हैं।
