Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Rohit Purohit-Sheena Bajaj Maternity Photoshoot: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा के घर किलकारी गूंजने वाली है। लेकिन खास बात तो यह है कि अरमान का किरदार अदा करने वाले रोहित पुरोहित भी असल जिंदगी में पिता बनने वाले हैं। रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी ने बीते दिन इस बात का ऐलान किया कि वे दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। खास बात तो यह है कि नन्हे मेहमान के आने की खुशी में शीना बजाज (Sheena Bajaj) और रोहित पुरोहित ने मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया, जिससे जुड़ी तस्वीरें शीना बजाज ने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की हैं।
शीना बजाज (Sheena Bajaj) फोटोज में जहां ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं तो वहीं रोहित पुरोहित व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिये। फोटो में शीना बजाज बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं, वहीं रोहित ने भी उनके साथ पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगली तस्वीर में शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने रोमांटिक पोज भी दिया। उनकी फोटो पर लिखा नजर आया, "चमत्कार हर रोज होते हैं और आज मैंने अपना चमत्कार लिया हुआ है।" शीना बजाज ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "आप लोगों की प्रार्थना और आशीर्वाद की जरूरत है।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम रोहित पुरोहित और शीना बजाज (Sheena Bajaj) की पोस्ट देख एक्ट्रेस अनीता राज ने नजर उतारी और लिखा, "थू थू थू।" एक्ट्रेस गर्विदा साधवानी ने कमेंट किया, "शीना बजाज, आपका ग्लो।" उनके अलावा ट्विंकल अरोड़ा, जय सोनी और तनवी ठक्कर जैसे स्टार्स ने भी शीना बजाज और रोहित पुरोहित की पोस्ट देख उन्हें बधाइयां दीं। बता दें कि दोनों शादी के 6 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं।
