Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Rohit Purohit and Sheena Bajaj Going To Be Parents Soon: टीवी के मशहूर एक्टर रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान बनकर लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान जल्द ही पिता बनने वाला है। लेकिन खास बात तो यह है कि असल जिंदगी में भी रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, रोहित पुरोहित असल जिंदगी में भी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी शीना बजाज (Sheena Bajaj) के साथ मिलकर फैंस को ये खुशखबरी दी है। रोहित पुरोहित और शीना बजाज की ये पोस्ट देखकर फैंस और टीवी स्टार्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
एक्ट्रेस शीना बजाज (Sheena Bajaj) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की है जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। इस वीडियो में रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और शीना बजाज के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। शीना बजाज ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "आप लोगों की प्रार्थना और आशीर्वाद की जरूरत है। हमें आशीर्वाद दें, इसी की हमें जरूरत है। भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं ताकत और दृढ़ता की, जिससे मां बनने का ये सफर मैं अच्छे से तय कर सकूं। अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा कर रही हूं।"
शीना बजाज (Sheena Bajaj) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) की इंस्टाग्राम पोस्ट पर टीवी स्टार्स ने भी बधाइयां दीं। एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी रोड़े ने लिखा, "बधाई हो दोस्तों, आप दोनों को मेरा ढेर सारा प्यार।" एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने लिखा, "बधाई हो।" उनके अलावा एक्ट्रेस सलोनी संधू और अंजली टटरारी ने भी कमेंट कर कपल को बधाइयां दीं।
