Mohsin Khan Wedding Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह सीक्रेट बनाए रखते हैं। मोहसिन खान की सगाई हो चुकी है और इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद तस्वीरें शेयर करके दी थी। इससे पहले मोहसिन और उनकी लाइफ पार्टनर तमन्ना को लेकर कोई भी खबर या फोटो सामने नहीं आई थी और अब कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है। जानकारी के मुताबिक, मोहसिन और तमन्ना शादी के बंधन में बंध गए हैं लेकिन एक्टर ने इसका हिंट भी दे दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: EXCL: ‘बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’, Mahhi Vij के कमेंट पर भड़कीं Isha Rikhi, एक्ट्रेस को बताया 'इमैच्योर'
मोहसिन खान ने की सीक्रेट वेडिंग
मोहसिन खान ने बीती रात अचानक ही तमन्ना संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मोहसिन और तमन्ना डांस कर रहे हैं और दोनों ही काफी सुंदर लग रहे हैं। मोहसिन ने व्हाउट एंड ब्लैक सूट पहना है और तमन्ना गोल्डन हैवी फ्रॉक सूट में हैं, लेकिन उनका चेहरा फोटो में नहीं दिखाई दे रहा। इस तस्वीर के साथ मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, 'वह दिन, माशाअल्लाह।' इस फोटो के बाद दावा किया जा रहा है कि मोहसिन ने तमन्ना से शादी कर ली है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी ढेर सारी तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों ही स्टेज के नीचे खड़े हैं और बैकग्राउंड में 'शगना' गाना बज रहा है, जो इंडियन वेडिंग में काफी पॉपुलर है। इस वीडियो ने फैंस को मानने पर मजबूर कर दिया कि मोहसिन और तमन्ना ने शादी कर ली है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: 'हर दिन नाक से खून बहता था'- लद्दाख ट्रिप पर Hina Khan की हालत हुई खराब
