भीड़भाड़ से दूर कुछ पल बिताने, प्रकृति के करीब रहने और ठंड का असली मजा लेने के लिए अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां सर्दियों में कम से कम एक रात जरूर बितानी चाहिए।
यहां कई होटल और रिसॉर्ट से बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। सुबह बालकनी में बैठकर गर्म चाय पीना और सामने बर्फ से ढकी वादियों को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है।
यहां बर्फबारी के दौरान पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा लगने लगता है। यहां पहाड़ी इलाकों में आपको ऐसे होटल और कॉटेज मिल जाएंगे, जहां कमरे से ही बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं।
सर्दियों में यहां चारों तरफ बर्फ नजर आती है और दूर तक फैली हिमालय की चोटियां इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।
सर्दियों में यहां का मौसम काफी ठंडा हो जाता है और आसपास की चोटियों पर बर्फ देखने को मिलती है।
कुफरी सर्दियों में घूमने के लिए काफी लोकप्रिय है। बर्फबारी होने पर यहां के देवदार के पेड़, पहाड़ और सड़कें सफेद बर्फ से ढक जाती हैं।