Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Hina Khan Ladakh Trip: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में लद्दाख ट्रिप की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हिना पहली बार लद्दाख गई थीं और उन्होंने वहां के खूबसूरत पहाड़ों और मौसम का खूब मजा लिया। हालांकि, इस सफर के दौरान उन्हें कुछ ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसकी शायद उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। हिना ने अपनी पूरी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि लद्दाख देखने में जितना खूबसूरत है, वहां रहना उतना आसान नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव के साथ उन चीजों की लिस्ट भी शेयर की, जो लद्दाख जाने वालों को अपने साथ रखनी चाहिए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: Salman Khan ने निकाली Qazi Touqeer की हवाबाजी, 'लॉलीपॉप' वाले मामले पर उड़ाईं धज्जियां
हिना खान ने शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी पहली लद्दाख ट्रिप के बारे में बात की और ऊंचाई वाले इस इलाके को 'सहनशक्ति की असली परीक्षा' बताया।अपनी लद्दाख ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने कहा कि इस जगह ने उन्हें जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने का मौका दिया और उन्हें एहसास हुआ कि थोड़ा धीमा चलना कितना जरूरी है। उन्होंने लिखा, 'लद्दाख बिल्कुल भी आसान नहीं है, ये सच में सहनशक्ति की परीक्षा है। ये जगह आपको जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया देती है। आपको एहसास होता है कि आप कितने छोटे हैं और ये पहाड़ आपको धीमा होने के अलावा कोई विकल्प नहीं देते। मैं अपना लद्दाख का अनुभव और वो जरूरी चीजें शेयर कर रही हूं, जिन्हें आपको अपने साथ जरूर लेकर जाना चाहिए।' एक्ट्रेस ने ऊंचाई वाले इस इलाके में जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी चीजों की एक पूरी लिस्ट भी शेयर की, जो उनके मुताबिक अपने साथ रखनी चाहिए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:हैदराबाद इवेंट में Farrhana Bhatt को देख बेकाबू हुई भीड़, फंसीं एक्ट्रेस; भगदड़ जैसे हालातों पर यूं जताई चिंता
नाक से आता था खून
हिना ने इस इलाके में मौजूद सूखे मौसम के बारे में भी बात की और बताया कि पूरी ट्रिप के दौरान उन्हें नाक से खून आता रहा। उन्होंने शेयर किया, 'शुक्र है कि हममें से किसी को भी ऊंचाई की बीमारी नहीं हुई और न ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। हमने पूरी सावधानी बरती थी, लेकिन यहां की पतली और सूखी हवा आपको परेशान करती है। मेरे नाक के रास्ते में खून के थक्के बनने की वजह से घर लौटने तक हर दिन मेरी नाक से खून आता रहा। ध्यान रखें कि आप सलाइन नेजल स्प्रे और नाक को मॉइस्चराइज करने वाले स्प्रे, जेल या तेल का इस्तेमाल करें, ताकि ऊंचाई वाले इलाकों में मिलने वाली सूखी और ठंडी हवा से आपकी नाक के रास्ते सुरक्षित रहें और उन्हें राहत मिले।'
