टीवी मसाला

EXCL: ‘बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’, Mahhi Vij के कमेंट पर भड़कीं Isha Rikhi, एक्ट्रेस को बताया 'इमैच्योर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2026, 06:09 PM IST

Isha Rikhi on Mahhi Vij: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद ईशा रिखी ने शो में अपने सफर और वहां हुए कुछ विवादों पर बात की है। इसी दौरान उन्होंने माही विज को लेकर भी अपनी बात रखी।

Image

ईशा ने माही विज को लेकर कही ये बात (Image Source: Bigg Boss 20/ Zoom)

Isha Rikhi on Mahhi Vij: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में ईशा रिखी (Isha Rikhi) का सफर काफी चर्चा में रहा। शो के दौरान एक टास्क के वक्त काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ उनकी बहस हुई थी। इसके बाद ईशा काफी इमोशनल हो गई थीं। अब ईशा रिखी शो से बाहर हो गई है। इन सब के बीच अब ईशा रिखी ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की लेकिन सबका ध्यान माही विज (Mahhi Vij) पर दिए बयान ने खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि ईशा रिखी ने क्या बयान दिया है।

माही विज के कमेंट से ईशा को लगा बुरा

ईशा रिखी का बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का सफर रियलिटी शो के प्रीमियर के तीन हफ्ते के अंदर ही खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद Zoom ने ईशा से खास बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी एविक्शन से लेकर माही विज के बयानों तक, हर चीज पर खुलकर बात की। माही विज ने कहा था, 'कल तो बाहर लोग सोचेंगे पता नहीं, बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया।च अब ईशा ने इस बयान पर माही विज को जवाब दिया है। ईशा ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि वो उनकी राय है कि मैं ऐसा कर रही हूं। लेकिन मेरी राय में ऐसा कुछ था ही नहीं। और दूसरी चीज ये कि ऐसी स्थिति में, खासकर जब काजी और युंग (डीएसए) का झगड़ा हो रहा था, मैं शायद काजी के पास जाती भी नहीं। लेकिन काजी के साथ घर में मेरा रिश्ता बहुत सम्मान वाला है।'

'मैंने खून देखा था'

ईशा ने कहा, 'अभी क्या होता है जो 24 घंटे हो रहा है वो सब नहीं दिखा पाएंगे। लेकिन वो उतना हिस्सा दिखाया। उसके अलावा जो कुछ चीजें थीं, जैसे मुझे वो था उस वक्त जब मैं युंग के पास गई और मैंने देखा कि उसको ब्लीडिंग हो रही है। उसका ब्लड देखकर मैं तुरंत, लेकिन सिर्फ इसलिए कि मैंने उसका खून देखा और उसको वो चोट पहले ही पिछले टास्क में लग चुकी थी। और जब मैंने उसका ब्लीडिंग देखा तो मुझे एकदम से ऐसा हुआ कि कम से कम इंसानियत तो रखो कि आप लोग रुक जाओ, मत लड़ो या जो भी है। और वो एक्सप्रेशन, जो भी स्थिति थी, मैं उस वक्त बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी और मेरे अंदर कुछ ऐसा ट्रिगर हुआ, जिसके बारे में मैं बताना या बात नहीं करना चाहती थी। लोग उसमें से संदर्भ निकालकर किसी के साथ भी जोड़ देते हैं। ये माही ने किया, माही ने ऐसा किया। कोई और आकर ये बात बोल रहा है, ये सही नहीं है। एक महिला होने के नाते, मुझे लगता है कि उन्हें ये समझना चाहिए।'

माहि विज की बातों को ईशा ने बताया 'इमैच्योर'

इसी मुद्दे पर आगे बात करते हुए ईशा ने उस एपिसोड को याद किया, जिसमें माहि विज ने कहा था कि हर किसी के अपने ट्रॉमा और हिंसा से जुड़े चैप्टर होते हैं। ईशा ने कहा, 'सबका किस लेवल पर ट्रॉमा रहा है, ये आपको उसकी इंटेंसिटी नहीं पता, जब तक आप उसके जूते में पैर डालकर नहीं देखते हो। तो मुझे वो थोड़ा इमैच्योर लगा, खासकर क्योंकि वो इतनी बड़ी, सीनियर और एक बड़ी हो चुकी महिला हैं। उनकी तरफ से ये बात आना मुझे इस मामले में थोड़ा निराश करने वाला लगा।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article