Manipur Spurious Liquor Tragedy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मणिपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।''
भाजपा पर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कथित तौर पर जहरीली शराब से हुई मौतों को भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है- सरकार अब भी सो रही है। उन्होंने आगे कहा कि दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवजा मिले।
कितने लोगों ने गंवाई जिंदगी
मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 18 नवंबर से अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज चकपीकारोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। उन्हें इंफाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार दोपहर शिजा अस्पताल और बबीना अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और वहां उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया', राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत से राहुल गांधी गदगद
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''चंदेल जिले के चकपीकारोंग इलाके में जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानने के लिए आज (शुक्रवार को) लामफेलपाट स्थित शिजा अस्पताल और साजीवा स्थित बबीना अस्पताल का दौरा किया।''
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस शराब के जहरीली होने का संदेह है, उसे काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदा गया था। चंदेल विधानसभा क्षेत्र की विधायक एस. एस. ओलिश ने बताया कि और मरीजों को इंफाल लाने की व्यवस्था की जा रही
