टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai एक्टर गौरव वाधवा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Gaurav Wadhwa Father Dies: टीवी के मशहूर एक्टर गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, गौरव और निर्भय के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दोनों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- गौरव वाधवा इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Gaurav Wadhwa Father Dies: टीवी के मशहूर एक्टर गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में दोनों के परिवार पर मुसीबतें आ गई हैं। एक्टर गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद दोनों भाइयों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दी है। हालांकि गौरव वाधवा (Gaurav Wadhwa) और निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) ने पिता के निधन का कारण साझा नहीं किया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। गौरव वाधवा ने अपनी पोस्ट में ढेर सारी दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया।

गौरव वाधवा (Gaurav Wadhwa) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पिता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, "बहुत ही भारी दिल से मैं अपने प्यारे पिता संदीप कुमार वाधवा के निधन की जानकारी आप लोगों से साझा कर रहा हूं। उनकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।" गौरव वाधवा की इंस्टाग्राम स्टोरी को एक्टर निर्भय वाधवा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। बता दें कि दोनों भाइयों ने एक्टिंग की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है।

गौरव वाधवा के पिता का निधन

गौरव वाधवा के पिता का निधन

गौरव वाधवा (Gaurav Wadhwa) और निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) जयपुर के रहने वाले हैं। गौरव वाधवा ने 'फियर फाइल्स' के जरिए टीवी में कदम रखा था। इसके बाद वह 'ये है मोहब्बतें' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'शिव शक्ति' और 'जमाई नंबर 1' में भी हाथ आजमाया था। वहीं निर्भय वाधवा के करियर की बात करें तो उन्होंने 'श्रीमद रामायण', 'संकट मोचन हनुमान' और 'कयामत की रात' जैसे टीवी शोज में बखूबी काम किया है। उन्हें भगवान हनुमान के रोल के लिए खूब जाना जाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article