टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 26 July: मायरा को सीने से लगाकर प्यार लुटाएगी अभिरा, अरमान को जड़ेगी जोरदार तमाचा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा को पता चलता है कि अभिरा उसकी मां है। दोनों बेहद भावुक होकर एक-दूजे से मिलते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 July, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा किया हुआ है। खास बात तो यह है कि टीआरपी लिस्ट में भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने नंबर 1 पर धाक जमा ली है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने सीरियल से दर्शकों को बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी सीरियल में दिखाया गया कि अंशुमन, अभिरा के सामने मायरा का सच खोलकर रख देता है। पहले तो उसे यकीन नहीं होता है, लेकिन बाद में खुद कावेरी भी उसे बताती है कि मायरा ही पूकी है। वहीं दूसरी ओर गीतांजली मायरा को लेकर माउंट आबू चली आती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अरमान पर गुस्सा जाहिर करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान को धमकी देगी कि वो सात साल से अपनी बच्ची से दूर थी। लेकिन अब उसे सात मिनट में अपनी बेटी चाहिए। अभिरा कहेगी कि अरमान की वजह से मैंने अपनी बेटी का पहला स्कूल, पहला कदम, पहला फंक्शन सबकुछ मिस कर दिया। अभिरा कहेगी कि इन सात सालों में मैंने अपनी बेटी को कितना मिस किया, खुद को कोसा कि मेरी वजह से वो खो गई, लेकिन ये आदमी मुझसे मेरी बेटी को चुराकर ले गया।

दिल का गुबार निकालेगी अभिरा

अभिरा रो-रोकर अपना दर्द बयां करेगी। वो कहेगी कि अरमान ने देखा कि मैं कैसे अपनी बेटी को ढूंढ रही हूं, उसके लिए तड़प रही हूं। उसके बाद भी उसने मुझे सच नहीं बताया। लोग कहते हैं कि प्यार जिंदगी होती है, लेकिन ऐसी जिंदगी से तो मौत बेहतर होती है।

मायरा को पता चलेगा असली मां का सच

अभिरा जहां अपने दर्द को बयां करेगी तो वहीं अरमान मायरा को बताएगा कि उसकी असली मां यहां आई है। मायरा अभिरा को रोते हुए सुनेगी और घर में आएगी। वो अभिरा के कंधे पर हाथ रखेगी, जिसे उसका दिल पिघल जाएगा। वो मायरा को गले से लगाकर उसपर खूब प्यार लुटाएगी। अभिरा और मायरा को साथ देख गीतांजली का हाल बेहाल होगा।

अरमान को तमाचा जड़ेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान मायार को बताएगा कि उसे उदयपुर जाना होगा। मायरा अरमान से दूर जाने के लिए मना कर देती है और नाराज होकर दूर चली जाती है। वहीं अरमान, अभिरा से मायरा की जिंदगी के बारे में बताता है। लेकिन अभिरा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है, जिससे वो उसे मुड़कर जोरदार तमाचा मारती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article