टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 May: अभिरा के दर्द पर मरहम लगाएंगी दादीसा, सौतन बन बहन के ससुराल में डेरा डालेगी चारू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि दादीसा अभिरा की तकलीफ कम करने की कोशिश करते हैं। वहीं दूसरी ओर अभीर चारू को अपने साथ गोयनका हाउस ले आता है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से टीवी पर धूम मचा रहा है। लेकिन बीते कुछ सप्ताह में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी गिर गई है, जिसे उठाने के लिए मेकर्स लगातार कोशिशें कर रहे हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि कृष गलती से रूही को धक्का दे देता है, जिससे अरमान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वो कृष पर तो नाराज होता ही है, साथ ही अभिरा को भी उसका साथ देने के लिए बातें सुनाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा का दर्द कम करेंगी दादीसा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि दादीसा अभिरा को समझाएंगी कि अरमान बीएसपी के वक्त हुई गलती को दोहराना नहीं चाहता है। वो नहीं चाहता है कि उसके आने वाले बच्चे को कुछ न हो और वो अच्छा पिता बने। अभिरा को अपनी गलतियों का एहसास होता है, लेकिन वो दादीसा से पूछती है कि क्या मैं अच्छी मां नहीं हूं। इसपर दादीसा कहती हैं कि तुम एक बहुत अच्छी मां बनोगी। दादीसा की बातें सुनकर अभिरा को राहत मिलती है।

गोयनका हाउस में डेरा डालेगी चारू

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि घर में मचे तनाव के बीच अभीर चारू को गोयनका हाउस आने के लिए कहता है। चारू पहले तो डरती है, लेकिन बाद में अपना सामान बांधकर गोयनका हाउस आ जाती है। वहां अभीर उसकी आरती उतारता है, वहीं दूसरी ओर कियारा और बाकी परिवार इस बात से हैरान रह जाते हैं। मनीष चारू से कहते हैं कि अगर तूने ये दहलीज पार की तो आज सारी हदें पार हो जाएंगी। लेकिन अभीर का हाथ थामकर चारू घर में चली जाती है।

अभिरा और अरमान को एक करने की कोशिश करेगी रूही

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि रूही अभिरा और अरमान का टेस्ट लेगी कि वो लोग अच्छे मम्मी-पापा बन भी पाएंगे या नहीं। वो उन्हें दक्ष को नहलाने और उसे सुलाने का टास्क देगी, जिसे दोनों ही बहुत अच्छे से करेंगे। ये देखकर रूही उनकी नजर उतारेगी। वहीं अरमान कहेगा कि अब से हम अपने बीच में परिवार का मुद्दा नहीं आने देंगे, चाहे गोयनका का हो या पोद्दार का। लेकिन अभिरा इस बात से सहमत नहीं होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article