Vivian Dsena To Play Vampire, Gives Hint About Comeback In Acting: टीवी के चर्चित एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। विवियन डीसेना ने अपने करियर में टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। आखिरी बार विवियन डीसेना को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि फिनाले में पहुंचने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक्टिंग की दुनिया में फिर से हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि खुद विवियन डीसेना ने एकता कपूर संग बातचीत में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट भी दिया है।
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर पहले खबर आई थी कि वह 'नागिन 7' में मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। उसके बाद रिपोर्ट्स सामने आईं कि वह दीपिका कक्कड़ के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि विवियन डीसेना से जुड़े सूत्रों ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। लेकिन अब विवियन ने खुद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में हिंट दिया है। एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह विवियन डीसेना से उनके प्रोजेक्ट के सिलसिले में बात करती दिखाई दीं।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से सवाल किया कि क्या हम सांपों से जुड़ी कुछ चीजें करने वाले हैं। इसपर विवियन डीसेना ने कहा, "नहीं...।" वहीं एकता कपूर ने सवाल को बढ़ाते हुए आगे कहा, "क्या हम चमगादड़ से जुड़ा कुछ करने वाले हैं?" इसपर विवियन डीसेना ने जवाब दिया, "काफी नजदीक पहुंच गई।" विवियन डीसेना के इस जवाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर एक बार फिर से वैंपायर के रोल से दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि विवियन डीसेना का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।
