टीवी मसाला

Exclusive: शिल्पा शिरोड़कर को नहीं आती विवियन डीसेना की याद, कहा 'मैं लोगों और रिश्तों को...'

Shilpa Shirodkar Don't Miss Vivian Dsena: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकीं शिल्पा शिरडोकर ने हाल ही में बताया कि वो एक्टर विवियन डीसेना को याद नहीं करतीं। इस बात का खुलासा शिल्पा शिरोड़कर ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान की। आखिर शिल्पा ने ऐसा क्यूँ कहा जानिए कारण इस रिपोर्ट में।

Image

Shilpa Shirodkar Don't Miss Vivian Dsena

Shilpa Shirodkar Don't Miss Vivian Dsena: कलर्स का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिरोड़कर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ हफ्तों पहले कोविड 19 वायरस ने शिल्पा को जकड़ लिया था। कई दिनों तक घर में कैद और इलाज के बाद शिल्पा अब संक्रमित फ्री हैं। इस बीच शिल्पा शिरोड़कर ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कि और बताया वो विवियन डीसेना को बिल्कुल भी याद नहीं करती हैं। बिग बॉस के घर में शिल्पा के सबसे अच्छे दोस्त विवियन ही थे लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।

टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirodkar) से सवाल पूछा गया कि क्या वो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को याद करती हैं? जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं मुझे विवियन की बिल्कुल भी याद नहीं आती। मैं जो भी छोटी-छोटी रील देखती हूं, उन पर हंसती हूं। मुझे लगता है कि 'मुझे नहीं पता कि तुम जो करते हो, वो क्यों करते हो?' मैंने विवियन को बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं किया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के घर में वो मेरा पहला दोस्त था। मैं लोगों और रिश्तों को महत्व देती हूं और यही मेरे लिए मायने रखता है।"

हालांकि शिल्पा शिरोड़कर विवियन को उनकी आने वाले जर्नी को लेकर शुभकामनाएं देती है। एक्ट्रेस को यकीन है कि विवियन जिंदगी में जरूर कुछ अच्छा करेंगे। इसी के साथ विवियन और शिल्पा की आखरी मुलाकात और आमना सामना कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में हुआ था। दोनों स्टेज पर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article