टीवी मसाला

Poonam Pandey के अंदाज में अब Urfi Javed ने हैंगओवर पर फैलाई जागरूकता, बोलीं- मैं मरी नहीं हूं लेकिन...

Urfi Javed Took A Dig On Poonam Pandey Through Awareness Post: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा ही अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने पूनम पांडे पर भी चुटकी लेने की कोशिश की है।

Image

पूनम पांडे पर उर्फी जावेद ने ली चुटकी

Urfi Javed Took A Dig On Poonam Pandey Through Awareness Post: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने बेबाक अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed) की अतरंगी ड्रेसिंग सेंस देख कई बार लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियों में आ गई हैं। उर्फी जावेद ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) के अंदाज में हैंगओवर पर जागरूकता फैलाने की कोशिश की है। इससे जुड़ी उर्फी जावेद की पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी फोटो में बेड पर लेटी नजर आईं। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "हेलो दोस्तों मैं मरी नहीं हूं। केवल हैंगओवर के बारे में जागरुकता फैला रही हूं। जब आप पी रहे होते तो आपको लगता है कि आप जीवित हो। लेकिन अगले ही दिन आप अपने आप को मृत अवस्था में महसूस करते हो। लेकिन आप असल में मरते नहीं। माफ करना लेकिन अब ये मौत भी मौत नहीं है।" उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पोस्ट देख लोग खिल्ली उड़ाते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने मामले पर कमेंट करते हुए लिखा, "जागरुकता फैलाने का नया तरीका है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने तो तमाचा मार दिया।"

बता दें कि पूनम पांडे (Poonam Pandey) को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि वह सर्वाइकल कैंसर के कारण इस दुनिया में नहीं रहीं। पूनम पांडे के निधन से हर कोई हैरान था। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर मामले पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं आज पूनम पांडे ने एक रील वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article