टीवी मसाला

झांसी की रानी फेम उल्का गुप्ता को मिला गुम है किसी के प्यार में! एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 11:07 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आने वाले हैं। लीप के बाद सई और विराट के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। शो में बन्नी चाऊ होम डिलीवरी फेम उल्का गुप्ता नजर आएंगी। मेकर्स ने उल्का को लीड एक्ट्रेस के लिए अप्रोच किया है।

Image

Ulka Gupta (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में मेकर्स जल्द जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। जेनरेशन लीप के बाद शो में सई और विराट के बच्चे यानी सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स शो के नए लीड एक्टर्स की कास्टिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बन्नी चाऊ होम डिलीवरी की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) को ये शो ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस इस शो में लीड रोल प्ले करने वाली हैं।

उल्का गुप्ता को मिला नया शो

प्रोडक्शन हाउस के करीब सूत्र ने बताया कि उल्का को शो में लीड रोल प्ले करने के लिए चुना गया है। एक्ट्रेस ने शो की मोक शूटिंग को पूरा कर लिया है। अभी तक इस खबर को उल्का या मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। सूत्र के अनुसार, शो में बड़ा लीप आने वाले है जिसके बाद शो की पूरी कहानी बदल जाएगी। शो में बहुत सारे नए लोगों की एंट्री हो सकती है। अभी मेकर्स और चैनल के बीच अलग-अलग बातों को लेकर चर्चा हो रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फहमान खान को भी इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। फहमान अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है। फैंस शो में आने वाले जेनरेशन लीप को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो सत्या, सई और विराट की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ सई चाहती हैं कि वीजू काका और अंबा को उनका प्यार मिल जाए। इसमें सई की मदद विराट करेगा। इस दौरान सई और विराट भी एक- दूसरे के फिर से करीब आ जाएंगे। सत्या का दिल टूट जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article