टीवी मसाला

GHKKPM फेम आयशा सिंह- हर्षद अरोड़ा कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट! एक्ट्रेस ने बताया कैसा है रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 1, 2023, 05:46 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सई और सत्या की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जबरदस्त केमिस्ट्री हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर हर्षद के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी है?

Image

ayesha singh and harshad arora (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स जल्द जेनरेशन गैप लेकर आने वाले हैं। शो की स्टार कास्ट नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने अलविदा कह दिया है। आयशा सिंह शो में सई का किरदारा निभा रही हैं। सई और सत्या की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।

आयशा और हर्षद है सिर्फ अच्छे दोस्त

आयशा अपने इंस्टाग्राम पर भी हर्षद के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। फैंस का कहना है कि आयशा और हर्षद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात पर आयशा सिंह ने रिएक्ट किया है। आयशा का कहना है कि हर्षद सिर्फ मेरा दोस्त है। हम दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि मेरी दोस्त लोगों से होती है। मेरे ज्यादा दोस्त नहीं है।

वहीं, आयशा की सेट पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है। नील और आयशा सेट पर ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। हालांकि फैंस दोनों को प्यार सैयराट बुलाते हैं। गुम है किसी के प्यार में स्टोरी लाइन की बात करें तो सई और विराट अंबा और विजू काकू को साथ लाना चाहते हैं। अंबा और विजू काका एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। विजू काका के पास ज्यादा समय नहीं हैं। इसलिए सई चाहती हैं कि आखिर समय में उन्हें उनका प्यार मिल जाए। इधर सत्या भी सई से प्यार करता है और वो जल्द अपने दिल की बात सई को बताने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article