टीवी मसाला

Bigg Boss के अनुभव को Tanisha Mukerji ने कहा 'ट्रॉमा', मेकर्स की खोली पोल; अरमान कोहली संग रिश्ते पर छलका दर्द

Tanisha Mukerji Calls Bigg Boss Experience: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनालिटी तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में अपने बिग बॉस के अनुभव को 'ट्रॉमा' बताया है। अरमान कोहली संग रिलेशनशिप पर भी उनका दर्द छलका है।

Image

तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस के अनुभव को बताया ट्रॉमा, फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Tanisha Mukerji Calls Bigg Boss Experience: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कदम रखा था। वह सलमान खान के बिग बॉस 7 में नजर आई थीं, जहां रहते हुए उन्होंने लाइमलाइट खूब बटोरी। तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस 7' के फिनाले तक भी पहुंची थीं, लेकिन शो के फिनाले में उन्हें गौहर खान के हाथों हार मिली। वहीं अब तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस के बारे में बात करते हुए अपने अनुभव को 'ट्रॉमैटिक' बताया है। तनीषा मुखर्जी ने बताया कि कैसे शो में रहते हुए उनपर आरोप लगाए गए, साथ ही उनकी बहन और जीजा के नाम का इस्तेमाल भी किया गया। तनीषा मुखर्जी ने 'बिग बॉस' के मेकर्स की तो पोल खोली ही, साथ ही अरमान कोहली संग रिलेशनिप पर भी दिल का गुबार निकाला। यह भी पढ़ें: 'उरी' एक्ट्रेस Riva Arora के साथ डिलीवरी बॉय ने की बदसलूकी, कहे भद्दे अपशब्द; पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

    तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) ने मामाराजी से बात करते हुए बिग बॉस का अपना अनुभव बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि ये फैसला उन्होंने बगैर सोचे-समझे लिया था। तनीषा मुखर्जी ने कहा, "मैं अपने ही परियों की दुनिया में थी, सोच रही थी कि सब बेहतरीन होगा। मेरे एजेंट ने भी कहा था कि तुम लोगों के मन में अपने लिये छवि बना सकती हो, दुनिया को दिखा सकती हो कि तुम क्या हो। मैंने ये बगैर सोचे ही हां कह दी कि हम दुनिया को कुछ नहीं दिखाते, वो तुम्हें उस दुनिया को दिखाते हैं जो वो खुद चाहते हैं।" तनीषा मुखर्जी ने अपने इंटरव्यू में मेकर्स की पोल भी खोली। एक्ट्रेस ने कहा, "टीम थोड़ी ज्यादा स्मार्ट थी। उन्होंने मेरी टीम से पूछा कि क्या मैंने कभी शो देखा है और मैंने नहीं देखा था। तो उन्होंने कहा कि उससे बोलना कि शो ना देखे। और मैं इतनी अनुभवहीन थी कि अगर उन्होंने कहा कि नहीं देखना तो मैंने नहीं देखा।" यह भी पढ़ें: 'मैं खुद को गुनहगार मानता हूं'- मां की मौत पर छलका Rajeev Khandelwal का दर्द, दिल में है बेबसी; जानें वजह
    tanisha mukerji (1)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      तनीषा मुखर्जी के परिवार के नाम का हुआ इस्तेमाल

      तनीषा मुखर्जी ने बताया कि वह शो में हिंदी भाषा के साथ सहज नहीं थीं, जिसकी वजह से उनके कई कंटेंट काट दिये जाते थे। साथ ही वह झगड़ों से बचने के लिए कम बोलती थीं। लेकिन इस चीज का गलत फायदा उठाया गया। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे एहसास नहीं हुआ कि लोग मेरे नाम और मेरे परिवार के नाम का इस्तेमाल करके कंटेंट बना रहे हैं।" एक्ट्रेस ने कमेंट याद किया 'वो कैसे परिवार से आती है' और बोलीं, "मुझे लगा कि यार मैं तो कभी कैमरा के पास नहीं गई और मैंने नहीं बोला कि 'वो कैसे परिवार से आती है।" तनीषा मुखर्जी ने बताया कि वह लोगों से कहती थीं कि वह उनसे नहीं बल्कि बिग बॉस से प्रतियोगिता कर रही हैं।

      tanisha mukerji (2)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      लोगों ने किया था काजोल और अजय देवगन के नाम का इस्तेमाल

      तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) ने बताया कि उनके को-कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में उनके परिवार के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं बाहर आई, तब पता चला कि लोग मेरी बहन और मेरे जीजा के बारे में बात कर रहे हैं स्क्रीन टाइम पाने के लिए। आज मुझे मालूम है कि मैं अपने आप को ऐसी स्थिति में कभी नहीं डालूंगी, जहां लोगों को मेरे परिवार के बारे में बात करने का मौका मिले।"

      तनीषा मुखर्जी ने अरमान कोहली संग रिश्ते को भी ट्रॉमा बताया

      तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) ने 'बिग बॉस 7' के दौरान अरमान कोहली संग अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "ये रियलिटी शो ट्रॉमा पर चलते हैं और वो ट्रॉमा बॉन्डिंग थी। आप दोस्त बनाते हैं और वो भी ट्रॉमा बॉन्ड्स होते हैं। आपको बाद में पता चलता है, लेकिन ये ट्रॉमा बॉन्ड ही बनता है। और जब आप ठीक हो जाते हैं तो वो लोग आपके दोस्त नहीं रहते, क्योंकि अचानक आपको लगने लगता है कि ये इंसान मुझे रोचक नहीं लग रहा, मैं इस जैसे से बात नहीं करना चाहती।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article