Rajeev Khandelwal Open Up On Her Mother's Death: टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजीव खंडेलवाल ने टीवी पर रहते हुए कई सुपरहिट शो किये हैं, जिसमें 'कहीं तो होगा' से लेकर 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' तक शामिल है। राजीव खंडेलवाल इन दिनों शो 'तुम हो ना' में नजर आ रहे हैं। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में राजीव खंडेलवाल अपनी मां को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि वह आज भी अपनी मां की मौत का गुनहगार खुद को मानते हैं। राजीव खंडेलवाल ने फैंस से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में फिर हुई Tejasswi Prakash की वापसी, ऑफ एयर होने से पहले एकता कपूर ने खेला बड़ा दांव
'तुम हो ना' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव खंडेलवाल अपनी मां की बीमारी को याद कर बेबस हो गए। उन्होंने अपने दिल की बात बताते हुए कहा, "मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे, तब मैं समझ नहीं पाया। ये शो भारत की सारी महिलाओं को समर्पित है, इसलिए मैं आप सबसे दरख्वास्त करना चाहूंगा कि अगर आप में से किसी को भी पीठ में दर्द की समस्या हो, अगर आपकी भूख कम हो जाए, आपके पेट में कुछ ब्लोटिंग हो, गैस हो और वो लंबे अर्से तक चले तो प्लीज जाकर अपना टेस्ट कराइए।" यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना को नहीं है इस बार ट्रॉफी से कोई मतलब? बोले- जीतने नहीं बल्कि...Exclusive

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राजीव खंडेलवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "ओवेरियन कैंसर को कंट्रोल कर सकते हैं, मैं अपनी मम्मी का नहीं करा सका। लेकिन आपके इर्द-गिर्द जो महिलाएं हैं, उनके लिए जरूर सोच सकते हैं, समझा सकते हैं।" बता दें कि राजीव खंडेलवाल की मां ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। डेढ़ साल तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद उन्होंने 2018 में आखिरी सांस ली।
