Lokesh Rajendran Dies: सिनेमा जगत से लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। कम उम्र के सितारे दुनिया को अलविदा कह गए और उनके निधन से फैंस बुरी तरह टूट गए। साल 2022 में कई सितारे दुनिया से चले गए। अब एक और सितारे के निधन की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है। यह बुरी खबर तमिल सिनेमा से आ रही है। तमिल फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने माने एक्टर लोकेश राजेंद्रन ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह केवल 34 साल के थे। मंगलवार 4 अक्टूबर को ये घटना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले लंबे वक्त से लोकेश का पत्नी संग विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार लोकेश अपनी शादीशुदा जिंदगी के बर्बाद हो जाने से डिप्रेशन में थे। एक्टर शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। कुछ महीने लोकेश और उसकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी हो गई। इसकी वजह से पत्नी ने चार दिन पहले लोकेश को तलाक के पेपर भी भेज दिए थे। तलाक के पेपर मिलने से वह परेशान थे। उनके पिता ने बताया कि मैंने लोकेश को आखिरी बाद शुक्रवार को देखा था। उसने कहा था कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है तो मैंसे उसे दिए।
बस टर्मिनस में सोते थे
पुलिस का कहना है कि लोकेश अपने पारिवारिक मामलों की वजह से शराब पीते थे और वह अक्सर चेन्नई मुफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते थे। सोमवार 3 अक्टूबर को बस टर्मिनस पर पैसेंजर्स ने देखा कि वह ठीक नहीं था। उनमें से कुछ ने एम्बुलेंस के लिए 108 पर डायल किया और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद उन्हें एक्टर को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार 4 अक्टूबर की रात उनका निधन हो गया।
ऐसा था लोकेश का करियर
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकेश को सीरियल 'मरमादेशम' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पहचान मिली थी। एक्टर ने 150 सीरियल्स में काम किया था। इसके अलावा वह तमिल के टॉप एक्टर्स विजयकांत, प्रभू समेत अन्य के साथ 15 फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।
