Avinash Mishra Took A Dig At Eisha Singh: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल कहे जाने वाले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप गंदे मोड़ पर आ गया है। दोनों के ब्रेकअप की जानकारी तब सामने आई थी जब ईशा ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि अविनाश ने ईशा को चीट किया है। इतना ही नहीं, अविनाश ने इस मामले पर उन्हें प्राइवेसी देने के लिए कहा था, लेकिन अब अविनाश ने ईशा को टारगेट किया है और उन्हें बेवफा कहा है, जो काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aly Goni-Jasmin Bhasin जल्द करने वाले हैं शादी? मुनव्वर फारूकी ने दी मुबारकबाद
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को मारा ताना
अविनाश मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अविनाश भरी दुनिया के सामने ईशा को टारगेट करते हुए एक्ट्रेस को बेवफा कह रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अविनाश एक क्लब में हैं और वहां पर डीजे के पास पहुंच जाते हैं। इस मौके पर डीजे पर गाना बजाता है, 'बेवफा निकली है तू...।' इस गाने के बजते ही क्लब में मौजूद तमाम लोग हल्ला मचाने लगते हैं। हालांकि, अविनाश भी तेज तेज हंसने लगते हैं और वह यहां पर नहीं रुकते। इस मौके पर वह बोलते हैं, 'क्या हाल है... जब पर्सनल लाइफ की लगी पड़ी हो तो यही गाना बजना चाहिए।' अविनाश मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज का शो से कटा पत्ता? मनु पंजाबी के वीडियो ने मचाई हलचल
