हरियाणवी

शादी के 6 साल बाद होगा Sapna Choudhary और Veer Sahu का तलाक, इंटरनेट पर मची हलचल

Sapna Choudhary-Veer Sahu File For Divorce: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि वो पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं।

Image

वीर साहू से शादी के 6 साल बाद तलाक लेंगी सपना चौधरी (Pic Credit: Instagram)

Sapna Choudhary-Veer Sahu File For Divorce: हरियाणवी इंडस्ट्री की फेमस डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी ने अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से लंबे समय दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने पति वीर साहू उर्फ यशवीर साहू से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। इस खबर ने इंटरनेट पर सभी को हैरान कर दिया है।

सपना चौधरी और वीर साहू ले रहे हैं तलाक!

सपना चौधरी ने एनएमएफ न्यूज से बात करते हुए अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने तलाक फाइल कर दिया है। सपना चौधरी ने कहा, 'मैंने तलाक की अर्जी दे दी है। जब तक चीजें ठीक थी, हम साथ थे। लेकिन अब चीजें सही नहीं है और हम साथ में नहीं हैं। इन चीजों को हम ही समझ सकते हैं। इस बारे में किसी तीसरे इंसान की राय नहीं चाहिए। शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की कोई दखल नहीं हो सकती।

सपना चौधरी ने आगे कहा, 'यह बहुत आम बात लगती है कि मैंने अपने बच्चों को छोड़ दिया। वो मेरे बच्चे हैं और मैं जानती हूं उन्हें कैसे पालना है। मुझे अपने बच्चों को छोड़ना नहीं सिखाया गया है। इसलिए लोगों मेरे काम को लेकर मुझे जज करें ना कि मेरी पर्सनली लाइफ को।' सपना ने आगे कहा, 'मुझे बाद में यह एहसास हुआ कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। मुझे खुद पर भी ध्यान देना चाहिए था। मैं ऐसा नहीं कर पाई और मैं खुद कहीं खो गई थी। मैं रिश्तों में उलझ गई थी।'

दोबारा शादी करने पर सपना चौधरी ने दिया यह जवाब

सपना चौधरी से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो आने समय में शादी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वह जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़तीं। वो बहुत इमोशनल हैं और किसी से प्यार करती हैं तो दिल से करती हैं। ऐसे में सपना चौधरी का दूसरी शादी करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article