बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: भारत में 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणबीर-यश की 'रामायण', इतना हुआ कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' अब भारत में 1000 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं।

Image

'रामायण' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 18: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमाए बैठी है। 5 नवंबर के दिन रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर में शानदार कमाई करने में लगी हुई है। इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया था। दिलचस्प बात यह है कि 'रामायण' ने 18वें दिन भी शानदार कमाई की है। तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अब यह घरेली बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ी होने से के बाद कुछ ही कदम दूर है।

तीसरे रविवार की कमाई में आया बड़ा उछाल

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को भारत में करीब 35.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार की छुट्टी होने का फिल्म ने काफी फायदा उठाया है। सिनेमाघरों में इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 37.8 प्रतिशत दर्ज की गई। अब यह फिल्म भारत में 942.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1126.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स ने इस पौराणिक कहानी को दो पार्ट्स में रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि यश ने रावण की भूमिका निभाई है। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई दी हैं। रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article