बॉक्स ऑफिस

OM Box Office Day 3: धनुष-ममूटी की फिल्म ने दिखाया दम, कमा डाले इतने करोड़

OM Operation Mole Box Office Day 3: साउथ सुपरस्टार धनुष और ममूटी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' ने शुरुआती वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की है।

Image

धनुष-ममूटी की फिल्म ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

OM Operation Mole Box Office Day 3: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) को निर्माताओं ने 20 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया था। खास बात यह है कि रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि धनुष स्टारर को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसकी कमाई की रफ्तार शानदार बनी हुई है। आइए देखते हैं इस मूवी की टोटल कमाई कितनी हुई है।

तीन दिनों में 'ओम ऑपरेशन मोल' ने कमाए इतने करोड़

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष और ममूटी की इस क्राइम ड्रामा ने रविवार को भारत में लगभग 15.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म के कुल 6,546 शोज रखे गए थे। तीसरे दिन की भाषा के हिसाब से कमाई की बात करें तो तमिल वर्जन ने11.55 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं दूसरी ओर तेलुगु वर्जन से 3.80 करोड़ और हिंदी वर्जन से करीब 55 लाख की कमाई हुई। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 50.25 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 58.30 करोड़ हो चुका है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रविवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई 27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने दुनिया भर में 85.30 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी। धनुष और ममूटी के अलावा फिल्म में साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रांस सहित कई कलाकर अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article