Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 2nd June Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत सई- विराट के साथ होती है। सई और विराट विजेंद्र काका को बताते हैं कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। विजेंद्र काका एकदम नॉर्मल होकर बातें सुनते हैं। सई बताती हैं कि आपकी सर्जरी करवानी होगी। इस सर्जरी में आपकी याददाश्त तक जा सकती हैं।
विजू काका कहता है कि मैं सर्जरी नहीं करवाना चाहता हूं। मैं अपने सच्चे प्यार को भूलना नहीं चाहता हूं। विजू काका की बात सुनकर विराट और सई एक- दूसरे की तरफ देखने लगते हैं। वहीं, सत्या और सवि सई के साथ मूवी डेट पर जाने के लिए काफी एक्साइटेड होते हैं। सत्या सई को कॉल करता है। लेकिन सई फोन नहीं उठाती है। सत्या बाद में कॉल पर विराट की आवाज सुनता है। सत्या को गुस्सा आता है कि सई विराट के साथ है।
सत्या और सई में होगी लड़ाई
सत्या को लगता है कि सई अब दोबारा विराट के पास जारी है। वो सई के इस हरकत से काफी गुस्सा होता है। सई और सत्या के बीच में विराट को लेकर बहस होती है। सत्या को लगता है कि सई आज भी सिर्फ विराट से प्यार करती है। ये सब बाते सोचकर वो परेशान और दुखी हो जाता है। दूसरी तरफ चौव्हाण हाउस में पत्रलेखा की वजह से सारा बिजनेस ठप्प हो गया है। चौव्हाण परिवार को करोड़ों रुपय का कर्ज देना है। विराट फैसला लेता है कि वो फेक्ट्री को बेचकर लोगों का कर्ज चुका देगा। लेकिन भवानी और बाकी परिवार के लोग इस बात के लिए तैयार नहीं होते हैं।
