This Couple Wins Splitsvilla 16, Rumors Started: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्जविला 16' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'स्प्लिट्जविला 16' ने हर सप्ताह धमाकेदार टास्क और डोम सेशन्स के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं बीते दिन सनी लियोन और करण कुंद्रा के इस पॉपुलर रियलिटी शो का फिनाले शूट हुआ। 'स्प्लिट्जविला 16' (Splitsvilla 16) के फिनाले में गुल्लू-कायरा, योगेश रावत-रुरु ठाकुर, टेन डेविलियर्स-सौंदर्या शेट्टी और सौरब बेदी-निहारिका तिवारी ने जगह बनाई थी। वहीं फिनाले की शूटिंग के बाद से ही 'स्प्लिट्जविला 16' के विजेता का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बिग बॉस' से पहले Avinash Mishra की विश लिस्ट में था Khatron Ke Khiladi 15, बोले- मुझे ये करना था...

फोटो क्रेडिट- एक्स
कब और कहां देख सकते हैं 'स्प्लिट्जविला 16' का फिनाले
बता दें कि 'स्प्लिट्जविला 16' (Splitsvilla 16) का फिनाले 15 और 16 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। ये फिनाले दो दिन चलने वाला है, जिसकी शुरुआत शाम के 7 बजे से होगी। 'स्प्लिट्जविला 16' के फिनाले को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा है।
