टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस' से पहले Avinash Mishra की विश लिस्ट में था Khatron Ke Khiladi 15, बोले- मुझे ये करना था...

Avinash Mishra Open Up On Doing Khatron Ke khiladi 15: टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने जा रहे अविनाश मिश्रा ने बताया कि ये उनकी विशलिस्ट में बिग बॉस से भी पहले था।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Avinash Mishra Open Up On Doing Khatron Ke khiladi 15: टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का कुछ ही दिनों में आगाज होने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस शो में गौरव खन्ना से लेकर रुबीना दिलैक तक कई दिग्गज सितारों की एंट्री होने वाली है। पॉपुलर टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा से रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनना चाहते थे। ये रियलिटी शो बिग बॉस से भी पहले उनकी विशलिस्ट में शामिल था। 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अविनाश मिश्रा की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर नजर आई। यह भी पढ़ें: Avinash Mishra संग सगाई की अफवाहों के बीच Eisha Singh ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं सच में चाहती हूं कि...

    अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कदम रखने की बात पर एक्साइटमेंट दिखाई। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो को लेकर कहा, "ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे बोला गया कि मुझे 'खतरों के खिलाड़ी' करना है तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गया, क्योंकि मुझे ये हमेशा से करना था। ये बिग बॉस से पहले ही मेरी विश लिस्ट में था। मुझे बहुत लकी महसूस हो रहा है कि मैं बिग बॉस के तुरंत बाद ये शो कर पा रहा हूं।" बता दें कि अविनाश मिश्रा को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: 'बिग बॉस' के बाद अब खतरों से उलझेंगी तान्या मित्तल, शहनाज गिल को भी मिला न्योता

    avinash mishra (1)

    अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी पर जताई खुशी

      अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने बताया कि वह हमेशा से 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन देखते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शो से उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। एक्टर ने कहा, "जब हम इसे टीवी पर देखते थे तो कई बार मुझे ऐसा महसूस होता था कि अगर मुझे ये स्टंट करने के लिए दिया जाता तो मैं इसे इस तरीके से करता। मुझे थोड़ा डर लगेगा, लेकिन मैं ये करना चाहता हूं।" अविनाश मिश्रा ने बताया कि जब उन्हें कहा गया कि शो में उन्हें स्टंट करना होगा तो उनकी यादें ताजा हो गईं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article