Kasauti Zindagi Kay 2 Fame Sonyaa Ayodhya Divorce With Harsh Samorre: टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाने वाली सोन्या अयोध्या हाल ही में निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। सोन्या अयोध्या कानूनी रूप से पति हर्ष समोरे से अलग हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। हालांकि उनके रिश्ते में बहुत पहले से ही खटपट शुरू हो गई थी। सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) और हर्ष समोरे (Harsh Samorre) के तलाक की पुष्टि उनसे जुड़े सूत्रों ने की है। हालांकि अभी तक इस मामले पर सोन्या अयोध्या की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) और हर्ष समोरे (Harsh Samorre) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के महीने में ही दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए थे। दोनों के तलाक की कार्रवाई अप्रैल में पूरी हो गई थी। बता दें कि सोन्या अयोध्या और हर्ष समोरे की शादी में उथल-पुथल बीते साल ही शुरू हो गई थी। अक्टूबर में दोनों के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि सोन्या अयोध्या और हर्ष समोरे ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें तक सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं।
वहीं तलाक की खबरों के बीच सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थीं, जिससे लोगों का शक और गहरा होता चला गया। सोन्या अयोध्या और हर्ष समोरे ने 2019 में दिसंबर में शादी रचाई थी। उन्होंने जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। आखिरी बार उन्हें विवियन डीसेना और ईशा सिंह स्टारर 'सिर्फ तुम' में देखा गया था।
