Shivangi Joshi on Anupama Entry: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा इन दिनों दर्शकों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ। यह सभी के आगे खुलासा हो चुका है की कहानी में दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिलेगा। ऐसे में कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की अनुपमा में शिवांगी जोशी की एंट्री होने जा रही है ली एक्ट्रेस के तौर पर। बस फिर यह खबर सुन फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर खबर ट्रेंड होने लगी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद इस मामले पर बात करते हुए सच्चाई बताई है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।
राजन शाही शो अनुपमा (Anupama) में 15 साल का लीप आने वाले हैं जिसके कारण पूरे तरीके से कहानी बदल जाएगी। खबरें उड़ रही थी की शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सीरियल में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को रिप्लेस कर लीड रोल निभाने वाली हैं। अब इस पर खुद शिवांगी जोशी ने फैंस को बताते हुए कहा कि हेली सभी को, खबर आ रही है की अनुपमा में मेरी एंट्री होने जा रही है? मुझे लगा की आप सबको यह बात बात दूँ कि यह सब झूठ है और मैं शो का हिस्सा नहीं बन रही हूं। मैं टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं।

Shivangi on Anupama (1)
ऐसे में अब यह साफ हो गया है की अनुपमा का शिवांगी हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं। इसी के साथ शो को लीप से पहले निशि सक्सेना, गौरव शर्मा, कुंवर सिंह जैसे कलाकारों ने अलविदा कह दिया है। आज के एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि डिंपी आध्या को बचाकर खुद आग में झुलस कर मौत के कुएं में गिर जाती है।ऐसे में यह देख डॉली पुलिस को आध्या के खिलाफ करने का प्लान बनाती है।
