Baatein Dil Se: 'तेरी मिट्टी', 'गलियां', 'कौन तुझे' और 'दिल मेरी ना सुने' जैसे कई हिट गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान मनोज मुंतशिर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए पूरी बात जानते है इस खबर में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Baatein Dil Se: 'ये इंडियन कॉमेडी को वर्ल्ड लेवल...' Samay Raina की तारीफ में Rohit Swain ने पढ़े कसीदे)
मनोज मुंतशिर ने की पीएम मोदी की तारीफ
मनोज मुंतशिर ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मोदी जी की कहानी पूरे देश को सुनाई जानी चाहिए। एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का तीन बार प्रधानमंत्री बनता है, इससे बड़ी प्रेरणादायक कहानी क्या हो सकती है? इसमें राजनीति नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की मिसाल है। अगर आपने पूरा पॉडकास्ट देखा होगा तो आपको पता होगा कि मेरे लिए मोदी जी सिर्फ नायक नहीं, बल्कि महानायक हैं। अब मेरी इस बात की एक छोटी-सी क्लिप वायरल होगी और फिर बहस शुरू हो जाएगी।'
मनोज मुंतशिर ने सुनील शेट्टी की बात का जिक्र करते हुए कहा, "सुनील शेट्टी ने आपके ही पॉडकास्ट में बहुत अच्छी बात कही थी कि छोटे-छोटे बच्चे भी मोदी जी को अपना हीरो मानते हैं। जब कोई इंसान उस मुकाम तक पहुंच जाता है, तो कुछ लोगों को उससे तकलीफ होती है। लेकिन सच्चाई यह है कि आप उसे बदल नहीं सकते।'अपनी बात खत्म करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, "मोदी जी ने कई सीमाएं तोड़ी हैं और आज वह देश के जनमानस में गहराई से बस चुके हैं। वह इस देश के लोगों के दिल, सोच और जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। इसलिए इस सच्चाई को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही बेहतर है।'
