टीवी मसाला

Barsatein Promo: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के शो बरसातें का प्रोमो हुआ आउट, केमिस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 02:08 PM IST

Barsatein Promo Out: शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के शो बरसातें का प्रोमो रिलीज हो गया है। कुशाल और शिवांगी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। लंबे समय बाद टीवी के हैंडसम हंक कुशाल डेली शो में वापसी कर रहे हैं। एक्टर आखिरी बार बेहद में नजर आए थे।

Image

kushal tandon and shivangi joshi (credit pic: instagram)

Barsatein Promo: शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। दोनों साथ में बरसातें शो में नजर आने वाला है। ये एक रोमांटिक शो है। कुशाल और शिवांगी के शो का प्रोमो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस को प्यार हो गया है। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रोमो में सभी लोग हैंडसम हंक को देखते हुए नजर आते हैं। ये हैंडसम हंक कोई और नहीं कुशाल टंडन होते हैं। दूसरी तरफ शिवांगी जोशी बारिश में कैब रोकती हैं और उनसे पहले कुशाल उसमें बैठ जाते हैं। शिवांगी गुस्से में कुशाल की तरफ देखती है और गाड़ी में बैठकर चले जाता है। शिवांगी और कुशाल का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यहां देखें बरसातें का प्रोमो

मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, बरसातें जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट पर। मेकर्स ने शो के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। बरसात को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। शिवांगी और कुशाल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कुशाल टंडन लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर आखिरी बार बेहद में नजर आए थे। शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट शोज में काम किया है। एक्ट्रसे को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस बालिका वधू शो में नजर आई थी। एक्ट्रेस हाल ही में शालीन भनोट के शो बेकाबू में कैमियो रोल में नजर आई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article