टीवी मसाला

Shilpa Shinde को झूठे यौन शोषण का केस करने पर नहीं है कोई पछतावा, बोलीं- मैं गलत नहीं हूं?- Exclusive

Shilpa Shinde On Fake Sexual Harassment Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का कहना है कि वह झूठा यौन शोषण का केस करने पर माफी नहीं मांगेंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि वह गलत नहीं हैं।

Image

झूठे यौन शोषण केस पर माफी नहीं मांगेंगीं शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shilpa Shinde On Fake Sexual Harassment Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से कूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन दिनों शिल्पा शिंदे विवादों में घिरी हुई हैं। शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था, जिसे उन्होंने खुद कबूला। इस मामले के लिए शिल्पा शिंदे को जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं अब उनका कहना है कि वह इस मामले पर माफी बिल्कुल नहीं मांगेंगीं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता है कि वह गलत हैं। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने बयान में ये तक कहा कि अगर किसी ने उस वक्त उनका साथ दिया होता तो आज स्थिति बिल्कुल अलग होती। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फेक MMS वायरल होने पर Shilpa Shinde ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, मां को मिली बेइज्जती पर बयां किया दर्द

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जूम संग बातचीत के दौरान लोगों की आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस बारे में कहा, "मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा क्यों कह रहे थे। मैं गलत नहीं हूं। मैं अभी भी ये ही कह रही हूं कि मैं किसी के लिए दोषी नहीं हूं। मैं खुद के लिए दोषी हूं।" शिल्पा शिंदे ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। वे लोग ऐसा क्यों कह रहे थे? मुझे नहीं पता। उन्हें बदनाम करना ही इससे बाहर निकलने का रास्ता था। मैं गलत नहीं हूं। बस झूठ बोलने के लिए पछता रही हूं। ये जैसे को तैसा था, क्योंकि उन्होंने भी मुझे बदनाम किया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे 30 लाख नहीं चुकाए'- Shehzada Dhami ने राजन शाही पर लगाया बड़ा आरोप? सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे
    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Shilpa Shinde

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Shilpa Shinde

      शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बताया कि उस वक्त उनकी किसी ने भी मदद नहीं की थी, यहां तक कि उन्हें महिलाओं तक से समर्थन नहीं मिला। शिल्पा शिंदे ने इस बारे में कहा, "ये लोग बकवास हैं। वे महिलाएं बकवास हैं। उन्हें नहीं पता कि महिलाएं किस स्थिति में हैं। वे उनकी मदद नहीं करतीं, जिन्हें सच में परेशानी होती है। अगर उन्होंने मदद की होती तो आज मैं ऐसी स्थिति में नहीं होती। वे बस मेरे पीछे थीं। उन्होंने बस मुझपर शो छोड़ने का आरोप लगाया। मैंने अपने आत्मविश्वास के साथ कभी खिलवाड़ नहीं किया है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article