Sherlyn Chopra on Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच शुरू हुई बहस हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रही हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को लेकर कहा था कि वो तू एक पोर्न स्टार है, तू एक नंगी है। तू कितनी बार वेश्यावृत्ति में पकड़ गई है। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो हर साल बॉयफ्रेंड बदलती है और लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट करती है।
शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत (Rakhi Sawant) को खूब खरी-खोटी सुनाई है। शर्लिन चोपड़ा कहती हैं, 'राखी सावंत क्या करती है। वो लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट्स करती है और करवाती है। वो सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड और हस्बैंड बनाती है। एक या दो साल में वो उन भाड़े के बॉयफ्रेंड और हस्बैंड को इतना चूस-चूस के कंगाल करती है कि बेचारे भाग जाते हैं। ये है रखी सावंत की असलीयत।'
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि वो एक आंदोलन शुरू करने जा रही हैं। बहुत जल्द शर्लिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के राजपाल से मिलने वाली हैं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि वो ये लड़ाई तब तक बंद नहीं करेंगी, जब तक साजिद खान को जेल की सलाखों के पीछे बंद नहीं किया जाता। बता दें कुछ दिनों पहले शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। शर्लिन चोपड़ा कई दिनों से साजिद खान को बिग बॉस 16 से बाहर करने की भी मांग कर रही हैं। अदाकारा ने भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
