टीवी मसाला

Parag Tyagi ने पूरी की Shefali Jariwala की सबसे बड़ी इच्छा, पोस्ट शेयर कर बोले- परी के सपने के लिए पहला कदम

Shefali Jariwala Dream Fulfil By Parag Tyagi: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को 47 दिन बीत चुके हैं। वहीं अब उनके पति पराग त्यागी ने उनका सबसे बड़ा सपना पूरा किया है। इस बात की जानकारी खुद पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

parag tyagi on shefali jariwala (1)

फोटो क्रेडिट- पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Shefali Jariwala Dream Fulfil By Parag Tyagi: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने से खूब लोकप्रियता हासिल की और आज भी लोग उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से ही जानते हैं। शेफाली जरीवाला ने बीती 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। फैंस तो शेफाली को खूब याद करते ही हैं, वहीं उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) भी एक्ट्रेस को याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते। खास बात तो यह है कि पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की गैर-मौजूदगी में उनका सबसे बड़ा सपना पूरा किया है। इस बात की जानकारी खुद पराग त्यागी ने वीडियो शेयर कर दी है।

यह भी पढ़ें: शेफाली जरिवाला के बिना पराग त्यागी ने मनाई शादी की सालगिरह, दिवंगत पत्नी के लिए लिखा ये खूबसूरत पोस्ट

पराग त्यागी (Parag Tyagi) अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहते दिखाई दिये, "नमस्कार दोस्तों, 27 जून को जो हादसा हुआ, उसके बारे में तो आप सब लोग जानते ही हैं। परी हमेशा से एक बात चाहती थी, उसकी इच्छा थी 15 साल से कि उन्हें एक फाउंडेशन, संगठन खोलना है बेटियों को पढ़ाने और महिला सशक्तिकरण के लिए। तो हमारी कल शादी की सालगिरह थी और मैंने कल एक फाउंडेशन रजिस्ट्रेशन कराई है, शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन, बेटियों की पढ़ाई और महिला सशक्तिकरण के लिए। उसके लिए मैंने एक यू-ट्यूब चैनल शुरू किया है, शेफाली पराग त्यागी के नाम से। आप उसे सब्सक्राइब कीजिए और मैं उसपर पहला पॉडकास्ट लेकर आ रहा हूं। बहुत सारे इल्जाम थे, बहुत सारे सवाल थे। अपने सारे जवाब मैं उस पॉडकास्ट में लेकर आ रहा हूं।"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने यू-ट्यूब चैनल के सिलसिले में आगे कहा, "उस पॉडकास्ट का जो रेवेन्यू होगा, वो उस फाउंडेशन को जाएगा। तो जितना प्यार आपने हमेशा दिया है, हमें यू-ट्यूब पर भी उतना ही प्यार दीजिए।" पराग त्यागी ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "बेटियों को पढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए परी के सपने की ओर पहला कदम।"

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक
आशना मलिक Author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article