टीवी मसाला

शेफाली जरिवाला के बिना पराग त्यागी ने मनाई शादी की सालगिरह, दिवंगत पत्नी के लिए लिखा ये खूबसूरत पोस्ट

Parag Tyagi & Shefali Jariwala: टीवी एक्टर पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की कल शादी की 11वीं सालगिरह थी। ऐसे में पराग ने अपनी स्वर्गीय पत्नी शेफाली के लिए पोस्ट लिखा और दोनों की रोमांटिक पलों को भी फैंस संग शेयर कर डाला। यहाँ देखिए पराग त्यागी का इमोशनल कर देने वाला पोस्ट।

Image

Image Source: Parag Tyagi Instagram

Parag Tyagi & Shefali Jariwala: 'कांटा लगा' गिलर शेफाली जरीवाला ने 27 जून 2025 को आखरी सांस ली। एक्ट्रेस के आकस्मिक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी धीरे धीरे गम से उभर रहे हैं। आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर पराग त्यागी शेफाली के लिए पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां करते हैं। कल दोनों की शादी की 11वीं सालगिरह थी जिसके चलते पराग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया जो काफी खूबसूरत था।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) आंखें नम कर देने वाला पोस्ट लिखते हैं 'मेरा प्यार, मेरी जान, मेरी परी जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था, मुझे पता था कि तुम मेरे लिए अकेली हो। 11 साल पहले तुमने उसी दिन मुझसे शादी करने का फैसला किया था जिस दिन हम मिले थे। मेरे जीवन में आने और मुझे बिना शर्त इतना प्यार देने के लिए मैं तुम्हारा जितना शुक्रिया अदा करूँ कम है, जिसकी मैं शायद हकदार नहीं था। तुमने मेरी ज़िंदगी को इतना खूबसूरत और रंगीन बना दिया, तुमने मुझे मस्ती में जीना सिखाया और अब मैं अपनी मस्ती वाली सारी खूबसूरत यादों को संजोकर रख रहा हूँ। परी, मैं तुम्हें अपनी आखिरी साँस तक और उसके बाद भी प्यार करता रहूँगा।'

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) और पराग त्यागी ने 12 अगस्त साल 2014 में एक दूजे के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शेफाली एक तलाकशुदा थी लेकिन ये चीज दोनों के रिश्ते की नीवं को हिला नहीं पाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग और शेफाली एक दूजे से कितना प्यार करते थे। दोनों ने गोले की चुसकियाँ लेटे हुए एक दूजे को किस किया। शेफाली की कमी पराग, परिवार और फैंस को हमेशा खलेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article