टीवी मसाला

Sehar Hone Ko Hai: पार्थ समथान संग विवादों पर Rishita Kothari ने निकाला दिल का गुबार, बोलीं- सच की जीत...

Sehar Hone Ko Hai Actress Rishita Kothari On Rift With Parth Samthaan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने हाल ही में 'सहर होने को है' को-स्टार पार्थ समथान संग विवादों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

पार्थ समथान संग विवादों पर ऋषिता कोठारी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Sehar Hone Ko Hai Actress Rishita Kothari On Rift With Parth Samthaan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने अपनी एक्टिंग और किरदार से लोगों का खूब दिल जीता है। वह सीरियल 'सहर होने को है' में बतौर सहर नजर आ रही हैं। इस किरदार में ऋषिता कोठारी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन ऋषिता कोठारी बीते कई दिनों से को-एक्टर पार्थ समथान संग विवादों के लिए भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) का सेट पर झगड़ा हुआ था। साथ ही एक्ट्रेस और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा पर पार्थ समथान के खिलाफ हेट कैंपेन चलाने का आरोप लगा था। लेकिन इन सभी विवादों के बीच अब ऋषिता कोठारी ने न्यूज 18 शोशा संग बातचीत के दौरान अपने दिल का गुबार निकाला है। यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...

    ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके खिलाफ बगैर किसी सबूत और वैधता के नैरेटिव सेट किया गया। एक्ट्रेस ने कहा, "इस चरण ने मेरे विश्वास को और मजबूत कर दिया है कि सच का बचाव करने की जरूरत नहीं है, ये अपने आप ही सामने आ जाता है। बगैर वैधता के नैरेटिव सेट किये गए और जाहिर है कि इन्हें ऐसे देखना मुश्किल था। लेकिन मैं अपनी सच्चाई पर डटी रही। मुझे भरोसा है कि जब आपकी नीयित साफ हो और सफर ईमानदार हो तो वक्त आपका साथी बन जाता है। सच की जीत होती है और ये पल उसी का नियम है।" यह भी पढ़ें: Parth Samthaan के खिलाफ को-एक्ट्रेस ने चलाया हेट कैंपेन? सेट पर दोनों एक्टर्स के बीच गंदी लड़ाई; मच गया बवाल

    rishita kothari

    फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

      ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'सहर होने को है' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "एक कलाकार के तौर पर आपकी विश्वसनीयता सबकुछ होती है। ये कुछ ऐसा है जिसे आप सालों की मेहनत, लगन और गरिमा के साथ सीजते हो। जब गलत जानकारियां फैलती हैं तो ये कंटेंट से परे चली जाती हैं, ये लोगों के नजरिये को भी आकार देने लगती हैं, जिससे वे आपको और आपके काम को तोलते हैं। मुझे उस सफाई की जानकारी है जो सामने आई है, लेकिन मुझे लगता है कि ये उन सबके लिए भी लेसन है, जो आज कंटेंट क्रिएशन में शामिल हैं। वैधता और जिम्मेदारी से कभी भी पैसों या अटेंशन के लिए समझौता नहीं करना चाहिए।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article