टीवी मसाला

Parth Samthaan के खिलाफ को-एक्ट्रेस ने चलाया हेट कैंपेन? सेट पर दोनों एक्टर्स के बीच गंदी लड़ाई; मच गया बवाल

Parth Samthaan Rishita Kothari Ugly Fight: सीरियल सेहर होने को है के सेट पर बड़ा ड्रामा हुआ है। दावा है कि पार्थ समथान की उनकी को-एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी के साथ गंदी बहस हुई है। आइए आपको वजह बताते हैं।

Image

seher hone ko hai actor parth samthaan-rishita kothari (Photo Credit- Instagram)

Parth Samthaan Rishita Kothari Ugly Fight: हाल ही में पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था। पार्थ ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। टीवी सीरियल सेहर होने को है (Seher Hone Ko Hai) एक्टर पार्थ ने एक शख्स पर आरोप लगाया था कि वो इंसान काफी समय से उन्हें ट्रोल कर रहा है और उन्हें धमकी भी दे रहा है। पार्थ का ये पोस्ट सामने आने के बाद तुरंत ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि पार्थ को उनकी को-एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीना टारगेट कर रहे हैं और अब इसे खुद एक्टर ने कंफर्म भी कर दिया है। (ये भी पढ़ें: गहने से कैश तक सब गायब... FIR फेम Vipul Roy के घर हुई लाखों की चोरी, नौकरानी ने रची गहरी साजिश?)

    पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच हुई बहस

    इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्थ समथान काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। एक्टर का मानना था कि उन्हें निशाना बनाने के लिए बॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोई एक शख्स पैसे देकर उन्हें टारगेट करवा रहा है। एक्टर ने का शक मृदुल पर गया। इसी वजह से पार्थ ने ज्यादा ड्रामा ना करते हुए सीधा सेट पर ऋषिता से बात करने का फैसला किया। पार्थ ने ऋषिता से इस मामले में बात की और उन पर मृदुल को पैसे देकर ट्रोलिंग करवाने का आरोप लगाया। हालांकि, दोनों के ये बातचीत कुछ ही देर में बहस में बदल गई। रिपोर्ट में दावा है कि इस बहस में दोनों के बीच काफी ड्रामा हुआ। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: दूसरी औरत संग करण की फोटो देख तुलसी के उड़ेंगे होश, नंदिनी करेगी तमाशा)
    seher hone ko hai actor parth samthaan-Rishita Kothari

    seher hone ko hai actor parth samthaan-Rishita Kothari (Photo Credit- Instagram)

    सेट पर हुआ ड्रामा, रोकी गई शूटिंग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की बहस की वजह से सेट का माहौल पूरी तरह से बदल गया। हर किसी का ध्यान सिर्फ उन्हीं दोनों पर था और इसी वजह से मेकर्स को शख्त कदम उठाना पड़ा। दावा है कि इस विवाद का असर शूटिंग शेड्यूल पर पड़ा। झगड़े के बाद शो की शूटिंग रोक दी गई। इस मामले में शो के मेकर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इंडिया फोरम ने इस मामले में पार्थ समथान से बात की। एक्टर ने भी इस मामले पर बयान देने से मना कर दिया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article