टीवी मसाला

ऑनलाइन हैरेसमेंट से तंग आए Parth Samthaan, सोशल मीडिया पर उठाया ये शॉकिंग कदम; फैंस को दिया झटका

Parth Samthaan Quits Social Media: एक्टर पार्थ समथान ने एक शॉकिंग फैसला लिया है, जिससे फैंस को झटका लगा है। पार्थ सोशल मीडिया पर हो रही हैरेसमेंट से तंग आ गए हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।

Image

Parth Samthaan (Photo Credit- Instagram)

Parth Samthaan Quits Social Media: टीवी एक्टर पार्ट समथान लाखों लोगों के दिलों की जान हैं। वह अपने दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल पर राज करते हैं। इस वजह से एक्टर को फैंस का भर-भरकर प्यार मिलता है लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि पार्थ समथान (Parth Samthaan) ट्रोलर्स के निशाने पर भी आए दिन आ जाते हैं और इसी चीज से अब एक्टर परेशान हो गए हैं। सीरियल सहर होने के है (Sehar Hone Ko Hai) में नजर आ रहे पार्थ ने सोशल मीडिया पर हो रहे हैरेसमेंट के खिलाफ शॉकिंग कदम उठाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर एक्टर ने अपना गुस्सा भी बयां किया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई OG विलेन की वापसी, TRP के लिए एकता कपूर ने निकाला इक्का! )

पार्थ समथान ने छोड़ा सोशल मीडिया

पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान अपने एक पोस्ट के जरिए किया है। एक्टर ने सोश मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को को निशाने पर लिया है जो फेक अकाउंट बनाकर उन्हें टारगेट करते हैं। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। साइबर क्राइम विभाग में शिकायत करने में और अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहता। बल्कि अपने जीवन और माहिद के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान देना चाहता हूं।' इस पोस्ट से साफ है कि पार्थ समथान को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपना सारा ध्यान सिर्फ अपने काम पर देना चाहते हैं और फैंस को खुश रखना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: नमाज के फायदे बताकर ट्रोल हुईं 'शार्क टैंक' की Namita Thapar, मिली भद्दी गालियां; अब सपोर्ट में आया ये TV एक्टर)

पार्थ समथान का करियर

बता दें कि पार्थ समथान की टीवी पर अपनी लंबी जर्नी रही है। एक्टर सीरियल कैसी ये यारियां से पॉपुलर हुए, लेकिन उनके करियर को नई ऊंचाई सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से मिली। इस शो में वह अनुराग बासु के लीड रोल में दिखे। फैंस ने पार्थ को इस रोल में काफी पसंद किया। हालांकि, ये शो ज्यादा नहीं चल पाया। इन दिनों पार्थ सीरियल सहर होने दो में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह माहिद का रोल प्ले कर रहे हैं। फैंस माहिद के किरदार में पार्थ को काफी पसंद कर रहे हैं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article