Shark Tank India Namita Thapar Troll Brutally: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज और मशहूर बिजनेसवुमन नमिता थापर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। नमिता थापर ऑनलाइन ट्रोलिंग और बदसलूकी का शिकार हुई हैं। उनके एक बयान पर लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि नमिता थापर के परिवार को भी भद्दी गालियां दीं। हालांकि इस पूरे मामले पर नमिता थापर ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, नमिता थापर ने ईद के बाद एक पोस्ट साझा कर नमाज के फायदे बताए थे। उन्होंने बताया था कि नमाज के कई शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। नमिता थापर (Namita Thapar) ने नमाज की तुलना कुछ योग के आसनों से की और लोगों को समझाना चाहा कि इससे तनाव कम होता है, साथ ही पाचन में भी मदद मिलती है। यह भी पढ़ें: Shark Tank से क्या जबरदस्ती Zomato के मालिक को किया गया था बाहर? अब मेकर्स ने किया खुलासा

फोटो क्रेडिट- अली गोनी इंस्टाग्राम
नमिता थापर (Namita Thapar) ने वीडियो में आगे खुद को 'प्राउड हिंदू' बताते हुए कहा, "याद रहे कि हिंदू धर्म में कर्म का कॉन्सेप्ट है और मैं एक प्राउड हिंदूं हूं, मुझे सिखाया गया है कि धर्म का मतलब सम्मान करना होता है।" नमिता थापर की ट्रोलिंग के बीच एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने भी उनका सपोर्ट किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "धर्म तभी बांटते हैं जब लोगों के बीच समझ की कमी हो। सम्मान एक करता है। हमेशा, आप यूं ही सफल रहें।"
