शहर

'दिल्ली की दिवाली' : कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होगा भव्य जश्न, ड्रोन शो के साथ और क्या-क्या होगा?

दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'दिल्ली की दिवाली' उत्सव आयोजित करेगी। आयोजन में ड्रोन शो, भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रस्तुति और भव्य आरती होगी।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दिल्ली : दिल्ली में इस बार दीपावली का त्योहार भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 'दिल्ली की दिवाली' उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को मुख्य केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस उत्सव का उद्घाटन करेंगी।

इस आयोजन में दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों के साथ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और मार्केट एसोसिएशन को भी शामिल किया जा रहा है। सरकार की योजना है कि राजधानी के बड़े बाजारों में भी दीपावली उत्सव आयोजित किए जाएं, ताकि पूरे दिल्ली में त्योहार का माहौल बनाया जा सके।

ड्रोन शो और भव्य आरती होंगे आकर्षण

'दिल्ली की दिवाली' उत्सव के दौरान सेंट्रल पार्क को रोशनी से सजाया जाएगा। यहां ड्रोन शो के जरिए भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा भव्य आरती का आयोजन भी होगा।

बाजारों में उत्साह बढ़ाने की पहल

आयोजन के लिए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क का चयन बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से किया गया है। धरने-प्रदर्शनों के कारण बाजारों में बने नकारात्मक माहौल को उत्सव और उमंग में बदलने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस आयोजन के जरिए राजधानी में दीपावली का उत्साह बढ़ाना और प्रमुख बाजारों को उत्सव से जोड़ना है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article