टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई OG विलेन की वापसी, TRP के लिए एकता कपूर ने निकाला इक्का!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Akashdeep Saigal To Make Comeback: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आकाशदीप सैगल की वापसी हो सकती है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी ओजी विलेन की वापसी (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Akashdeep Saigal To Make Comeback: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। जहां बीते सप्ताह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोएना का पर्दाफाश हुआ। दूसरी ओर करण की जिंदगी में भी पराई महिला की मौजूदगी दिखाई गई। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक और तूफान मचने वाला है। सीरियल का प्रोमो वीडियो दिखाया गया कि इसमें अंश गुजराल के बेटे की वापसी होने वाली है। जहां पहले इस किरदार के लिए पर्ल वी पुरी का नाम सामने आ रहा था तो वहीं अब बताया जा रहा है कि खुद आकाशदीप सहगल शो में लौटने वाले हैं। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की सौतन बन कदम रखेगी ये हसीना, तुलसी का काल होगा अंश का बेटा

    आईडब्ल्यूएम की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाशदीप सहगल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में वापसी कर सकते हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में कहा, "आकाशदीप सहगल इन दिनों 'नागिन 7' में नेगेटिव किरदार अदा करने में बिजी हैं, लेकिन उनकी बातचीत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश के बेटे का किरदार अदा करने के लिए भी चल रही है। अगर चीजें सही बैठती हैं तो हम इस बारे में आगे सुन सकते हैं।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक आकाशदीप सहगल की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि अगर शो में स्मृति ईरानी और आकाशदीप सहगल फिर से आमने-सामने आते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को डेट पर लेकर जाएगा मिहिर, नंदिनी से रिश्ता तोड़ेगा करण

      akashdeep saigal

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा ये महाट्विस्ट

      'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आगे दिखाया जाएगा कि नंदिनी सबके सामने करण से उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पूछेगी। ऐसे में तुलसी उसे बा की फोटो दिखाकर कहेगी कि तू कभी भी बा की झूठी कसम नहीं खाता है, इसलिए तू बा की कसम खाकर बता कि ऐसा कुछ है या नहीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि करण का क्या जवाब होगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article