बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग सिनेमाघरों से अभी कोसों दूर है लेकिन इसकी धमक अभी से चारों चरफ सुनाई दे रही है। क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म किंग इस साल की बिगेस्ट एक्शन एंटरटेनर है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है। इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म किंग का बजट 500 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म किंग से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिस कारण शाहरुख ने इस पर दिल खोलकर पैसा खर्चा है। ट्रेड पंडितों से सामने आ रही खबर की मानें तो 500 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी रिलीज से पहले 665 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के कंधों पर बैठकर इतिहास का सबसे सफल डेब्यू करने जा रही है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana 1st Review: Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'
King ने कैसे कर डाली 665 करोड़ की कमाई?
अगर आप सच रहे हैं कि फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही 665 करोड़ रुपये की कमाई कैसे कर डाली है तो बता दें कि इसके ओवरसीज राइट्स 175 करोड़ रुपये के बिके हैं। ये किसी भी फिल्म को मिले सबसे ज्यादा रुपये हैं। फिल्म किंग से पहले किसी भी मूवी के ओवरसीज राइट्स इतने रुपये नहीं बिके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास
इसके साथ-साथ फिल्म के डोमेस्टिक थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिके हैं और किंग के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ रुपये में हुई है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ और म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ में बिके हैं। अगर आप इन सभी को जोड़ दें तो फिल्म किंग की कुल कमाई 665 करोड़ रुपये हो चुकी है।
क्रिसमस पर थिएटर में धमाल मचाएगी King
शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म किंग सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने जैसा रिस्पॉन्स दिया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि क्रिसमस 2026 पर शाहरुख खान पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे और दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे।
