बॉक्स ऑफिस

Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है, जिसकी मदद से इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

Image

Ramayana ने एडवांस बुकिंग से झोली में भरे लगभग 100 करोड़ रुपये, अगले 24 घंटे में रच सकती है इतिहास

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामयाण इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। नमित मल्होत्रा के बैनर में बनकर तैयार हुई रामायण को ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया गया है, जिस कारण मेकर्स इसे दुनियाभर में प्रमोट कर रहे हैं। अब रामायण को रिलीज होने में 24 घंटे भी नहीं रह गए हैं और ट्रेड के गलियारों से सामने आए इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि रामायण ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग की कमाई 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' के म्यूजिक से प्रभावित नहीं हुए Sunil Lahri, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

रिलीज से 24 घंटे दूर है Ramayana, कमाई पहुंची 100 करोड़ के करीब

फिल्म की कमाई के आंकड़े देने वाली वेबसाइट Sacnilk द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण के अब तक 25.88 लाख टिकिट बिक चुके हैं। इसी के साथ फिल्म रामायण की कमाई 97.64 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर फिल्म की इस कमाई में से ब्लॉक सीट्स की कमाई को हटा दें तो फिल्म रामायण एडवांस बुकिंग से 77.71 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानना है कि आने वाले 24 घंटों में फिल्म रामायण की कमाई दर्शकों को चौंका सकती है और रिलीज से पहले ये मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana 1st Review: Ashish Chanchlani ने Ranbir Kapoor-Yash की मूवी को बताया 'Historic Blockbuster'

कैसी है Ranbir Kapoor-Yash की Ramayana

बड़ा सवाल ये है कि फिल्म रामायण है कैसी? बीती शाम फिल्म रामायण के मेकर्स ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसे देखने के लिए कई बड़े लोग पहुंचे थे। अब फिल्म रामायण के अर्ली रिव्यूज सामने आने लगे हैं, जिनके अनुसार रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म एक एपिक ब्लॉकबस्टर है, जिसे दर्शक थिएटर में खूब एन्जॉय करेंगे। फिल्म रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ हो रही है कि उन्होंने महागाथा को इतने शानदार तरीके से पर्दे पर पेश किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article