Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की कहानी में कई सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में अरमान के ट्यूमर की दिक्कत बढ़ रही है। अरमान चीजें भूल रहा है और इस वजह से अरमान का सीटी स्कैन होता है। इस मौके पर अब डॉक्टर अरमान की हेल्थ से जुड़ा नया अपडेट देता है। इतना ही नहीं, ऋषभ का सच भी अचानक से ही दिशा के सामने आ जाएगा। इस वजह से अब कहानी में कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होने वाला है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अरमान के टेस्ट करवाती है और तब डॉक्टर बताता है कि अरमान पर दवाओं का असर है लेकिन ट्यूमर की वजह से हालत बिगड़ रही है। डॉक्टर बताता है कि अरमान को सर्जरी की जरूरत है।
तान्या घर आ गई है और दिशा उसका ध्यान रखती है। इस मौके पर दिशा जे हाथ एक लिफाफ लगता है जिसमें मायरा की फोटो होती है। इस मौके पर दिशा समझ जाती है कि वो फोटो ऋषभ ने ली है और ऋषभ ही मायरा का स्टॉकर है। दिशा ये जानकार टूट जाएगा।
अरमान और अभिरा घर आयेंगे। दोनों मायरा और मुक्ति को बताते हैं कि अरमान को सर्जरी होनी है और सर्जरी सफल होती है तब भी अरमान पूरी तरह ठीक नहीं होगा। अभिरा दोनों को बताती है कि उन्होंने सर्जरी का रिस्क लेने का फैसला लिया है।
सच जानकर मायरा और मुक्ति खूब रोयेगी। तब अभिरा दोनों को संभालेगी। अभिरा खुद को स्ट्रांग रखेगी और मायरा मुक्ति को बताएगी कि अरमान को वो ठीक करके दिखाएगी। वो कैसे न कैसे अपने बच्चों को संभाल लेगी।
अरमान सबके सामने बहुत ही मजबूत बनने की कोशिश करेगा, लेकिन अकेला वह सिर्फ अपनी सर्जरी के बारे में सोचेगा। इस मौके पर अरमान अपनी एक विश लिस्ट बनाएगा, जिसमें वह बेटियों के फ्यूचर को सिक्योर करने से लेकर ऋषब का पर्दाफाश करने के लिए कहेगा।
इसके बाद अरमान मुक्ति को सब सच बताएगा और मुक्ति भी अपने पापा का साथ देगी। इसके बाद अरमान ऋषभ के खिलाफ सबूत तलाश करने में लग जाएगा, लेकिन अरमान के हाथ एक सबूत नहीं लगेगा।
आखिर में दिखाया जाएगा कि दमयंती जी और ऋषभ पोद्दार हाउस आएंगे और यहां पर दिशा उससे बात करेगी। दिशा ऋषभ के मुंह पर मायरा के फोटोज फेंककर मारेगी और उसे खूब सुनाएगी। तब ऋषभ अपना गुनाह कबूल करेगा और बोलेगा कि मायरा ने उसे गुस्सा दिलाया था।