Sanchita Ugale Last Rites: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। 14 जून की शाम को संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने नालासोपारा स्थित घर पर खुदकुशी की थी। उनकी मौत से इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। संचिता उगले की मौत के बाद उनके को-स्टार्स व परिवार ने बताया कि वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं। वहीं 23 जून को संचिता उगले को परिवार ने अंतिम विदाई दी। संचिता उगले (Sanchita Ugale) के पैतृक गांव डोंगरगांव में परिवार ने पूरे विधि-विधान से उनकी दशक्रिया संपन्न की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसकी तबीयत ठीक नहीं थी'- Sanchita Ugale की मौत पर बोले 'साजन घर' डायरेक्टर, Ujjwal Sharma पर भी तोड़ी चुप्पी
संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत 22 वर्ष की उम्र में हुई थी। टेली टॉक के सूत्रों के मुताबिक, अविवाहित बेटी होने के कारण संचिता उगले के परिवार ने अपनी पारंपरिक मान्यताओं का पालन करते हुए 13 दिनों के बजाय 10 दिनों में ही अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों को पूरा किया, जिसे स्थानीय परंपरा में 'दशक्रिया विधि' कहा जाता है। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार गांव पहुंचे, जहां सभी ने नम आंखों से संचिता उगले को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार का कहना है कि यह रस्म उनके पैतृक गांव की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार निभाई गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale की आत्महत्या मामले में AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, SIT गठन की मांग की

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Sanchita Ugale
बता दें कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) की अंतिम क्रिया में इंडस्ट्री जगत का कोई भी सदस्य उनके पैतृक गांव नहीं पहुंच पाया। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो में उन्होंने साइड रोल निभाया था। वहीं 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे शो में संचिता उगले ने लीड रोल अदा किया। एक्ट्रेस ने विक्की कौशल की सुपर हिट फिल्म 'छावा' में भी अहम किरदार अदा किया था। संचिता उगले को लेकर 'साजन घर' के डायरेक्टर ने भी कहा ता कि वह बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस थीं और बहुत ही हंसमुख थीं।
