Saajan Ghar Director On Sanchita Ugale Death: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले ने 14 जून की शाम को नालासोपारा स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। संचिता उगले की मौत से फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी जबरदस्त झटका लगा है। संचिता उगले को लेकर अभी तक उनके कई को-स्टार और यहां तक कि पिता भी बता चुके हैं कि वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं। वहीं कई को-स्टार्स ने "साजन घर' एक्टर उज्जवल शर्मा पर भी संचिता उगले (Sanchita Ugale) का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर अब 'साजन घर' के डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि संचिता उगले की तबीयत ठीक नहीं थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale की आत्महत्या मामले में AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, SIT गठन की मांग की
'साजन घर' डायरेक्टर शशि मित्तल ने टेली मसाला संग बातचीत के दौरान संचिता उगले (Sanchita Ugale) को लेकर कई खुलासे किये। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को शो से रिप्लेस नहीं किया गया था, बल्कि उन्हें ब्रेक दिया गया था। शशि मित्तल ने संचिता उगले के बारे में कहा, "उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध रिप्लेस नहीं किया गया था। ये आपसी सहमति से लिया गया फैसला था, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। हमने उसके माता-पिता को बुलाया, उनसे स्थिति बयां की और उन्हें बताया कि उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है तो क्या करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ये आसान होगा अगर संचिता को ब्रेक मिल जाए। वो अपने आप पर ध्यान दे पाएगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'परेशान तो नहीं लगती थी'- Sanchita Ugale के सुसाइड पर एक्ट्रेस के अंकल ने तोड़ी चुप्पी

'साजन घर' सीरियल की एक झलक
डायरेक्टर शशि मित्तल ने संचिता उगले (Sanchita Ugale) के बारे में आगे कहा, "हमने उसे करीब 30-40 दिन का ब्रेक दिया, ये सोचकर कि शो की शूटिंग चल रही है और ये ऐसे ही चलती रहेगी लंबे वक्त तक। हमने संचिता से कहा था कि हम उसे वापस जरूर बुलाएंगे। ये पूरी तरह से आपसी सहमति से लिया गया फैसला था और इसमें किसी भी तरफ से असहमति नहीं थी।" शशि मित्तल ने बताया कि शो ने एक्ट्रेस के ईलाज का खर्च भी उठाया है। डायरेक्टर ने कहा, "उस वक्त उसका स्वास्थ्य अस्थिर हो गया था तो हमने डॉक्टर की व्यवस्था की।"
उज्जवल शर्मा पर लगे आरोपों पर 'साजन घर' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
डायरेक्टर शशि मित्तल ने उज्जव शर्मा पर लगे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "हर कोई यही कहेगा कि संचिता बुहत अच्छी और उनके बीच केमिस्ट्री कमाल थी। हमें कभी नहीं लगा कि कोी परेशानी है। आज भी, मुझे नहीं लगता। लेकिन हां अगर चैट सामने आई हैं तो ये मेरे लिए भी हैरान करने वाला है। संचिता जैसी एक्ट्रेस बहुत दुर्लभ हैं। वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस थी। मैं ही केवल ये नहीं कह रहा, हर कोई जानता है। संचिता एक शानदार एक्ट्रेस थी। अगर कुछ चैट में लिखा है, अगर उज्जवल ने वो सब कहा है तो मुझे नहीं पता। हो सकता है कि ये गलती हो, मुझे नहीं मालूम। लेकिन संचिता एक अच्छी एक्ट्रेस थी।"
