Sanaya Irani And Mohit Sehgal Reunited After 9 Years: टीवी की पॉपुलर जोड़ी सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'मिले जब हम तुम' सीरियल के लिए साथ आए सनाया ईरानी और मोहित सहगल असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं। उनकी केमिस्ट्री देख फैंस भी तारीफें करते नहीं थकते हैं। 'मिले जब हम तुम' के बाद मोहित सहगल और सनाया ईरानी को टीवी शो 'नच बलिए' में भी साथ देखा गया था। वहीं अब दोनों 9 सालों के बाद नए प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आए हैं। सनाया ईरानी (Sanaya Irani) और मोहित सहगल (Mohit Sehgal) सालों बाद ऑनस्क्रीन अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम है 'कुबूल है।' यह भी पढ़ें: Exclusive: तो इसलिए 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में जबरदस्त थी बरुण सोबती और सनाया ईरानी की केमिस्ट्री, एक्टर ने खोले राज

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सनाया ईरानी (Sanaya Irani) के अलावा मोहित सहगल ने भी 'कुबूल है' के लिए उत्साह जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा, "फॉर्मेट बहुत रोचक लग रहा है और कहानी भी अच्छी है तो हमने सोचा कि क्यों न इसे लिया जाए। हमने कभी भी वर्टिकल माइक्रोड्रामा पहले नहीं किया है। ये नया स्पेस है और यही चीज इसे और उत्साहित बना रही है।" बता दें कि सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने साल 2016 में शादी रचाई थी।
