टीवी मसाला

Exclusive: तो इसलिए 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में जबरदस्त थी बरुण सोबती और सनाया ईरानी की केमिस्ट्री, एक्टर ने खोले राज

Exclusive Barun Sobti Open Up On Epic Chemistry With Sanaya Irani: टीवी के पॉपुलर शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शो में बरुण सोबती और सानाया ईरानी की केमिस्ट्री देखने लायक थी। वहीं अब एक्टर ने इस केमिस्ट्री के पीछे का राज खोला है।

Image

फोटो क्रेडिट- सनाया ईरानी, बरुण सोबती इंस्टाग्राम

Exclusive Barun Sobti Open Up On Epic Chemistry With Sanaya Irani: टीवी के पॉपुलर शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने सालों तक छोटे पर्दे पर राज किया था। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में बरुण सोबती और सनाया ईरानी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। शो में दोनों ने अर्नब और खुशी का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों का खूब दिल जीता था। बरुण सोबती और सानाया ईरानी की सीरियल में केमिस्ट्री देखने लायक थी। उनकी जोड़ी सीरियल खत्म होने के सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। वहीं हाल ही में बरुण सोबती (Barun Sobti) ने अपनी और सनाया ईरानी (Sanaya Irani) की केमिस्ट्री पर चुप्पी तोड़ी है। बरुण सोबती ने 'टेली टॉक/जूम' संग बातचीत में अपनी और सनाया ईरानी की जबरदस्त केमिस्ट्री का राज खोला है।

बरुण सोबती (Barun Sobti) ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं और सनाया बेहद जबरदस्त थे।" बरुण सोबती ने बताया कि वह और सनाया ईरानी (Sanaya Irani) दोनों ही 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' के वक्त अपने पैर इंडस्ट्री में जमाने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम बहुत भूखे थे, दोनों ही, हम बेहतरीन करना चाहते थे। हमारी महत्वाकांक्षा, लगन और इंडस्ट्री में पैर जमाने की चाहत ही मजबूत ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के रूप में उभरकर सामने आई। वो भूख, शूटिंग का लंबा वक्त और भावुक सीन ने हम दोनों के बीच एक समझ और साझेदारी बनाने का काम किया।"

बता दें कि 'इस प्यार को क्या नाम दूं' साल 2011 में शुरू हुआ था। इस शो में तो बरुण सोबती (Barun Sobti) और सनाया ईरानी (Sanaya Irani) की जोड़ी लोगों को पसंद ही थी, वहीं ऑफ स्क्रीन भी बरुण और सनाया की दोस्ती बेहद कमाल की है। सीरियल के लंबे वक्त बाद दोनों को साथ में एक विज्ञापन में देखा गया था। इन सबसे इतर बरुण सोबती के करियर की बात करें तो वह 'कोहरा 2' में नजर आएंगे, जो कि एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article