TV Actresses Who Married Younger Men: सारा खान से पहले अंकिता लोखंडे-मौनी रॉय सहित टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी से छोटी उम्र के लड़कों से इश्क लड़ाया और शादी की। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक से शादी कर ली है। दोनों ने हिन्दू-मुस्लिन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। दोनों के बीच 4 साल का ऐज गैप है।
देबिना बनर्जी ने भी टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी से साल 2011 में शादी की थी। देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी से 1 साल बड़ी हैं। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी को अब तीन साल हो गए हैं। सूरज नाम्बियार, मौनी रॉय से लगभग एक साल छोटे हैं।
गौहर खान इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। साल 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार से शादी की। गौहर खान से जैद 6 साल छोटे हैं। दोनों के इस शादी से दो बच्चे हैं।
सनाया ईरानी को भी मोहित सहगल से प्यार हुआ और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। सनाया ईरानी से मोहित सहगल 2 साल छोटे हैं।
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सुयश राय को काफी समय तक डेट किया और साल 2016 में शादी कर ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि किश्वर मर्चेंट, पति सुयश से 8 साल बड़ी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत से अलग होने के बाद अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को डेट करना शुरू आकर दिया था। दोनों ने साल 2021 में एक-दूसरे से शादी की। बताते चलें विक्की जैन, अंकिता लोखंडे से 2 साल छोटे हैं।