टीवी मसाला

'छोटी-मोटी गलतियां,...', Naagin 7 के एपिसोड में ऑनएयर हुआ नीला पर्दा, मेकर्स की बड़ी चूक पर रिब्बू मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

Ribbhu Mehra on Naagin 7 glitch: टीवी का लोकप्रिय शो नागिन 7 के हालिया एपिसोड में एक एडिटिंग ग्लिच ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस मामले पर अब रिब्बू मेहरा ने बात की है।

Image

मेकर्स की बड़ी चूक पर रिब्बू मेहरा ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)

Ribbhu Mehra on Naagin 7 glitch: एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का टीवी शो नागिन 7 (Naagin 7) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग खूब पसंद करते हैं। इस बीच नागिन 7 के मेकर्स से बड़ी गलती हो गई है। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए एपिसोड में एक सीन में ब्लू स्क्रीन, वायर और हार्नेस साफ नजर आए। अब सोशल मीडिया पर सभी लोग इस बारे में चर्चा कर रहे है। अब रिब्बू मेहरा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। (ये भी पढ़ें-जल्दबाजी में VFX का इस्तेमाल करना भूल गए मेकर्स, बीच एपिसोड में हुई बड़ी चूक; फैंस ने पकड़ी चोरी)

naagin7 (2)

मेकर्स की बड़ी चूक पर रिब्बू मेहरा ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)

रिब्बू मेहरा ने कही ये बात

कलर्स टीवी का लोकप्रिय शो नागिन 7 एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार एडिटिंग ग्लिच की वजह से। शो के हालिया एपिसोड में एक ग्रीन स्क्रीन शॉट दिख गया, जिसे दर्शकों ने तुरंत पकड़ लिया। एपिसोड में जब अनंता अपने आधे नागिन अवतार में चंगिस्तानी आतंकियों से लड़ रही थीं और उन्हें अपनी पूंछ से पकड़कर जमीन पर पटक रही थीं, तभी कुछ सेकंड के लिए रिब्बू मेहरा को हार्नेस लगे हुए दिख गया। यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। रिब्बू मेहरा ने इस ग्लिच पर Telly Chakkar. com से बात करते हुए कहा, 'लोगों के बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं। यह मेरी गलती नहीं थी। ऐसी छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं क्योंकि इंसान काम कर रहे हैं। हमें इसे ह्यूमन एरर मानकर आगे बढ़ना चाहिए।'

चर्चा में बना रहता है शो

उन्होंने आगे कहा कि हार्नेस पहनकर शूटिंग करना आसान नहीं होता। घंटों हार्नेस लगाकर काम करना और उछलना-कूदना काफी मुश्किल है। लोग ट्रोलिंग करने की बजाय हमारे मेहनत को भी देखें। रिब्बू ने कहा कि वे अपनी टीम और प्रोडक्शन पर गर्व करते हैं क्योंकि टीवी पर VFX लाने का काम उन्होंने किया है। दर्शक भी जानते हैं कि यह फिक्शन है। शो में आगे और ज्यादा ड्रामा आने वाला है। मालूम हो कि नागिन 7 हमेशा टीआरपी में टॉप पर बना रहता है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार देते है। इस टीवी सीरियल में प्रियंका चाहर ने नागिन बनकर धमाल मचा दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article