टीवी मसाला

Naagin 7: जल्दबाजी में VFX का इस्तेमाल करना भूल गए मेकर्स, बीच एपिसोड में हुई बड़ी चूक; फैंस ने पकड़ी चोरी

Naagin 7 Makers Forget To Edit Blue Screen In Latest Episode: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' के मेकर्स से हाल ही में बड़ी चूक हुई है। लेटेस्ट एपिसोड में मेकर्स ब्लू स्क्रीन एडिट करना ही भूल गए।

Image

'नागिन 7' एपिसोड एडिटिंग में हुई एडिटर्स से बड़ी चूक, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Naagin 7 Makers Forget To Edit Blue Screen In Latest Episode: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' को टीआरपी में टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का 'नागिन 7' कई बार ट्रोल्स के निशाने पर रह चुका है। कभी वीएफएक्स तो कभी ट्विस्ट और टर्न्स के चक्कर में एकता कपूर का ये शो खूब ट्रोल हुआ है। वहीं अब 'नागिन 7' के दर्शकों ने मेकर्स की एक और बड़ी गलती पकड़ ली है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर थू-थू हो रही है। 'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़ा एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस ने दावा किया कि मेकर्स लेटेस्ट एपिसोड में ब्लू स्क्रीन एडिट करना ही भूल गए। यह भी पढ़ें: Naagin 7 पर ताला लगा रही हैं Ekta Kapoor, खुद वीडियो शेयर कर किया कंफर्म; इस दिन रिलीज होगा आखिरी एपिसोड

    'नागिन 7' (Naagin 7) का इससे जुड़ा वीडियो और फोटो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। 'नागिन 7' के एपिसोड में आहाना जहां अपने दुश्मनों को मार रही होती है, वहीं एक सीन ऐसा आता है, जिसमें एडिटर्स ब्लू स्क्रीन को हटाना ही भूल गए। हालांकि ये गलती कुछ ही सेकंड की थी, लेकिन दर्शकों ने इस चूक को पकड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एडिटर्स की इस गलती पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस बार प्रोड्यूसर और टीम ने पूरा शो बर्बाद कर दिया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "नागिन 7' शो खत्म करने की इतनी जल्दी थी कि एडिटिंग ठीक से करने का वक्त भी नहीं मिला।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इनका वीएफएक्स वैसे भी कौन सा देखने लायक होता है।" यह भी पढ़ें: Naagin 7: नागिन अनंता संग मिलकर ड्रैगन को पाताल में गाड़ेगी विषाखा, शो में होगी Anita Hassanandani की एंट्री?

    naagin 7 (9)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      बता दें कि 'नागिन 7' (Naagin 7) में ये गलती जियो हॉटस्टार ऐप पर आए एपिसोड में पकड़ी गई थी। हालांकि टीवी पर टेलीकास्ट हुआ एपिसोड पूरी तरह से ठीक था। वहीं अब मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर मौजूद एपिसोड को भी ठीक कर दिया है। इन सबसे इतर 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड 7 जून को रिलीज होगा, जिसकी पुष्टि खुद एकता कपूर ने की है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article